Video: किसका नाम ले रहे हो यार..., पप्पू यादव ने इन जानवरों से कर दी प्रशांत किशोर की तुलना

BPSC Protest: बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच प्रशांत किशोर और पप्पू यादव में लगातार तानातानी देखी जा रही है. दोनों एक दूसरे पर खूब आरोप लगा रहे हैं. आज पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को कुत्ता बिल्ली बता दिया है.

BPSC Protest: बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने को लेकर अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का साथ देने के लिए राजनीतिक पार्टियों में भी होड़ मची है. इस बीच जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और पप्पू यादव में लगातार तानातानी देखी जा रही है. दोनों एक दूसरे पर खूब आरोप लगा रहे हैं. पप्पू यादव ने सबसे पहले प्रशांत किशोर को फ्रॉड किशोर बताया और अब उनकी तुलना कुत्ते-बिल्ली से कर दी है. वहीं पीके ने कहा है कि पप्पू यादव मेरी दहलीज पर गिड़गिड़ाते हुए आया करते थे.

मैं छात्रों पर प्राथमिकी नहीं होने दूंगा…

दरअसल पप्पू यादव ने अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में पप्पू यादव मुख्य सचिव से अभ्यर्थियों को लेकर क्या बात हुई उसकी चर्चा पत्रकारों से कर रहे हैं. इस दौरान वे बोलें कि मैं छात्रों पर प्राथमिकी नहीं होने दूंगा. इस बीच पप्पू यादव से पीके के बारे में सवाल पूछा गया तो वे भड़क गए और कहा कि किसका नाम ले रहे हो यार… कुत्ता बिल्ली का…

मेरी दहलीज पर गिड़गिड़ाते हुए मदद मांगने आए थे…

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया है कि ‘पप्पू यादव उनकी दहलीज पर आकर मदद के लिए गिड़गिड़ाया करते थे. वे गलती से चुनाव जीत गए और अब बयानबाजी कर रहे हैं.’ पीके ने आगे कहा कि पप्पू यादव बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ सिर्फ फोटो खिंचवा रहे हैं, उनकी मदद नहीं कर रहे हैं. वे मेरी दहलीज पर गिड़गिड़ाते हुए मदद मांगने आए थे. चार बार प्रणाम करने आए और कहा कि भैया हमको मदद कीजिए. हमें बिहार की राजनीति में कोई जगह दीजिए.

Also Read: 1 जनवरी से राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >