BPSC Protest: क्या अब खत्म हो जाएगा BPSC प्रोटेस्ट? आज राज्यपाल से मिलेगा छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

BPSC Protest: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों के समर्थन में प्रशांत किशोर भी अनशन पर हैं. इसी बीच राज्यपाल ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए राजभवन बुलाया है.

BPSC Protest: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बीते 11 दिनों से अनशन पर हैं. वहीं अब उनके अनशन को विराम देने के लिए बिहार के नए राज्��पाल आरिफ मोहम्मद खान ने बड़ी पहल की है. राज्यपाल ने पीके से कहा है कि वो छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को राजभवन भेजें. आज वे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे. यही नहीं राज्यपाल ने यह भी कहा है कि वो छात्रों से मिलकर उनकी समास्या को सुनेंगे और समाधान करेंगे. वो हर संभव प्रयास करेंगे कि बच्चों की समस्या दूर हो. 

राज्यपाल से मिलेंगे छात्र प्रतिनिधिमंडल

जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार को धरना दे रहे छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर सकता है. लेकिन, जानकारी यह भी सामने आई है कि राज्यपाल से मुलाकात के लिये जाने से पहले प्रशांत किशोर शेखपुरा आवास पर छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में छात्रों की मांग को लेकर चर्चा होगी. जिसके बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे. मीटिंग में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल के सामने अपनी बातों को रखेंगे. राज्यपाल ने अभ्यर्थियों की समस्या को खत्म करने के उद्देश्य से यह बड़ा कदम उठाया है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र

बता दें कि 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का आयोजन बिहार के अलग-अलग सेंटरों पर हुआ था. परीक्षा में बापू परीक्षा सेंटर से गड़बड़ी की खबर सामने आई थी. इसके बाद बीपीएससी आयोग ने बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया था. परीक्षा के बाद से ही बीपीएससी अभ्यर्थियों के द्वारा लगातार पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग के साथ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. लेकिन, आयोग ने स्पष्ट करते हुए कहा था कि केवल बापू परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों की परीक्षा दोबारा होगी और दोबारा परीक्षा ली गई. इन सबके बावजूद छात्रों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है. मामले में हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है, जिसकी सुनवाई 15 जनवरी को होनी है.

ALSO READ: Bihar News: मां सीता और श्रीराम के मिलन स्थल का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन से जुड़ेगा जगह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >