VIDEO: हाथ में तिरंगा लेकर BPSC ऑफिस को घेरने पहुंचे अभ्यर्थी, प्रशासन ने वाटर कैनन मंगाया

BPSC Protest: पटना में BPSC 70वीं PT परीक्षा को लेकर एक बार फिर से अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. हजारों की संख्या में अभ्यर्थी BPSC ऑफिस का घेराव करने पहुंच गए हैं. मौके पर प्रशासन ने वाटर कैनन मंगाया है.

BPSC Protest: पटना में BPSC 70वीं PT परीक्षा को लेकर एक बार फिर से अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुरू हो गया है. हजारों की संख्या में अभ्यर्थी BPSC ऑफिस के पास पहुंच गए हैं. प्रदर्शनकारी आयोग के ऑफिस का घेराव करने का प्रयास कर रहे हैं. प्रशासन ने वाटर कैनन मंगाया है. वहीं, री-एग्जाम की मांग को लेकर अभ्यर्थी ‘CM साहब चुप्पी तोड़ो’ के बैनर लेकर सड़क पर उतरे हैं. जिसमें परीक्षा रद्द कराने की मांग की जा रही है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा में धांधली हुई है और आयोग ने गलत आंसर को भी सही बताया है. इस बीच, पटना में BJP और JDU ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ाई दी गई है. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

BPSC अभ्यर्थी बीजेपी और जदयू कार्यालय की ओर आगे बढ़ते हुए

बता दें कि कैंडिडेट्स जब आयोग के कार्यालय की तरफ आगे बढ़ रहे थे तब इनकम टैक्स ऑफिस के पास पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. जिसको लेकर अभ्यर्थियों से नोकझोंक हुई. उसके बाद अभ्यर्थी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से कहा कि ‘गोली मारेंगे तब ही हटेंगे’.

Also Read: CM साहब चुप्पी तोड़ो…का नारे लगाते पटना की सड़क पर उतरे BPSC छात्र, शुरू हुआ प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >