BPSC Exam: दोबारा होगी बीपीएससी की परीक्षा! मंत्री का ऐलान, बोले- 1% भी गड़बड़ी…

BPSC Exam News: बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने कहा है कि बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग पर निष्पक्ष जांच जारी है. जहां गड़बड़ी मिली आयोग ने उस सेंटर पर दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान कर दिया है.

BPSC Exam News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों की मांग है कि परीक्षा की पेपर लीक हुई है इसलिए बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द की जाए. दरअसल, 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पटना के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. बापू परीक्षा परिषद केंद्र पर पेपर मिलने में देरी के कारण परीक्षा बाधित हुई, इसके कारण यहां की परीक्षा रद्द कर दी गई. अब बिहार भर के अभ्यर्थी सभी केंद्रों पर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार सरकार में सूचना प्रावैधिकी और एससी-एसटी कल्याण मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि सरकार अभ्यर्थियों की सभी मांग पर ध्यान दे रही है. मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.

संतोष सुमन बोले- 1% भी गड़बड़ी मिलने पर दोबारा होगी परीक्षा

बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस वक्त जांच चल रही है. हम समझते हैं कि बीपीएससी का आयोग सक्षम है. जो भी न्यायसंगत होगा उसी अनुसार निर्णय लिया जायेगा. एक सेंटर का परीक्षा रद्द हुआ है. अभ्यर्थियों की शिकायत को आयोग सीरियसली ले रहा है. मंत्री से जब पूछा गया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि परीक्षा हॉल में कुछ लोगों के हाथ में मोबाइल दिख रहा है तो यह संभव है कि फोटो लेकर वायरल किया गया हो. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आयोग किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने देगा. फिर भी अगर गड़बड़ी मिलती है तो पुनः परीक्षा होगी.

क्या बोले थे आयोग के अध्यक्ष

बीपीएससी ने प्रश्नपत्र लीक की खबरों को अफवाह करार दिया था. आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई परीक्षा रद्द कराने की मांग पर कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी. उन्होंने कहा था कि प्रश्नपत्र अलग-अलग राज्यों से प्रिंट कराए गए थे और परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले लॉटरी के जरिए तय किया गया था कि किस केंद्र पर कौन सा सेट भेजा जाएग. प्रश्नपत्र लीक की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: BPSC Paper Leak: बिहार में पेपर लीक रोकने के लिए एक्शन में नीतीश सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >