BPSC Exam: बीपीएससी परीक्षा पर मंत्री जायसवाल का बड़ा बयान, जानें दोबारा परीक्षा कराने पर क्या कहा

BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर पटना में अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस मसले पर बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है.

BPSC Exam: बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी बुधवार से लगातार पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द की जाए. दरअसल, बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा पटना समेत बिहार में 912 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. पटना के बापू परीक्षा परिषद केंद्र पेपर मिलने में देरी के कारण परीक्षा बाधित हुई. इसे लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. अभ्यर्थियों का कहना था कि जानबूझकर पेपर देर से लाया गया ताकि धांधली हो सके. इस कारण यहां की परीक्षा रद्द कर दी गई. लेकिन अब बिहार भर के अभ्यर्थी सभी केंद्रों पर परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर गुरुवार को बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने कहा था कि अगर एक प्रतिशत भी गड़बड़ी पाई जाती है तो पुनः परीक्षा करवाई जाएगी.

बापू परीक्षा केंद्र पर इस दिन होगी परीक्षा

बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की पुनर्निर्धारित तिथि का ऐलान कर दिया है. 13 दिसंबर को पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर हंगामे के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया थ. यह परीक्षा अब 4 जनवरी को आयोजित की जाएगी. इस संबंध में बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की गई. आयोग ने कहा कि यह फैसला निष्पक्ष और सुचारू परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों के हित में लिया गया है. आयोग ने कहा कि जिन उम्मीदवारों को परीक्षा रद्द होने से परेशानी हुई है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बीपीएससी की आधिकारिक सूचना से अपडेट रहें और नई परीक्षा तिथि के अनुसार तैयारी करें.

मालूम हो कि 13 दिसंबर को कुम्हरार इलाके में स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने पेपर लीक होने और प्रश्नपत्र वितरण में देरी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. इसके बाद परीक्षा सेंटर के ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शिकायत पर पुलिस ने अगम कुआं थाने में 50 से 60 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. हंगामे के बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा को रद्द कर दिया, जहां लगभग 12 हजार उम्मीदवारों को परीक्षा देना था. लेकिन केवल 5,500 उम्मीदवारों ने अपनी ओएमआर शीट जमा की.

दिलीप जायसवाल बीपीएससी परीक्षा पर क्या बोले

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय सवाल पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी के अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल कर बात की. इस पर आप क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव केवल फेसबुक और सोशल मीडिया के नेता हैं. उन्होंने कहा कि गनीमत है कि वो अभी बिहार से वीडियो कॉल कर रहे हैं. पता नहीं कब विदेश निकल जाएं. दिलीप जायसवाल ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से कहा कि आपको न्याय बिहार सरकार ही दिलवाएगी. तेजस्वी यादव से कोई उम्मीद नहीं रखें. 

इसे भी पढ़ें: दोबारा होगी बीपीएससी की परीक्षा! मंत्री का ऐलान, बोले- 1% भी गड़बड़ी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >