BPSC 70th EXAM : अभ्यर्थी पर थप्पड़ चलाने को लेकर पटना जिला प्रशासन ने दी सफाई, जानें क्या कहा

BPSC 70 th EXAM : बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने पेपर लीक की आशंका को लेकर प्रर्दशन किया. इस दौरान डीएम ने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ मार दिया. अब इस मामले पर पटना जिला प्रशासन ने सफाई दी है.

BPSC 70th EXAM : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा समाप्त होने के बाद पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा परिसर पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक को पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया. बीपीएससी परीक्षार्थियों के हंगामे को संभालने के लिए डीएम चंद्रशेखर सिंह पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे थे. अधिकारी छात्रों को समझा रहे थे, तभी पटना के डीएम ने आपा खोते हुए हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक छात्र को थप्पड़ मार दिया. अब इस मामले पर पटना जिला प्रशासन ने सफाई दी है.

पटना जिला प्रशासन ने क्या कहा

पटना जिला प्रशासन ने इस मामले पर कहा कि हंगामे की सूचना मिलते ही डीएम चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे.  इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रॉली लगाकर सड़क जाम कर दिया. जिस वजह से भारी अव्यवस्था हो गई. इस दौरान केंद्राधीक्षक राम इक़बाल सिंह को हार्ट अटैक आ गया. जिन्हें डीएम ने जल्द से जल्द अस्पताल भेजने का प्रयास किया. पटना जिला प्रशासन ने बताया कि तनावपूर्ण स्थिति में हल्का बल प्रयोग कर जाम हटाया गया. किसी परीक्षार्थी को थप्पड़ मारने की बिल्कुल मंशा नहीं थी.

भ्रम की स्थिति क्यों पैदा हुई, डीएम ने बताया

इस मामले को लेकर पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आज बीपीएससी की परीक्षा थी और कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र में करीब बारह हजार छात्र थे. प्रत्येक परीक्षा हॉल में 273 छात्रों के लिए योजना बनाई गई थी और प्रत्येक हॉल में एक लिफाफे में 288 प्रश्न पत्र आने चाहिए थे. हालांकि परीक्षा हॉल में भेजे गए बॉक्स में केवल 192 पेपर थे, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई. एक हॉल में बॉक्स खोलने के बाद अन्य हॉल से अतिरिक्त पेपर लाने पड़े, जिससे 10 से 15 मिनट की देरी हुई.

आयोग के अध्यक्ष क्या बोले

आयोग के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई है. उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र अलग-अलग राज्यों से प्रिंट कराए गए थे और परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले लॉटरी के जरिए तय किया गया था कि किस केंद्र पर कौन सा सेट भेजा जाएगा. प्रश्नपत्र लीक की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: ‘सौ चूहे खाकर, बिल्ली चली हज को’, संविधान पर चर्चा के दौरान ललन सिंह ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >