पटना समेत कई जिलों के वांछित अपराधियों की सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम, सोनू सिंह समेत 29 पर 25-25 हजार घोषित

पटना जिले के 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की अनुशंसा पर आईजी सेंट्रल जितेंद्र राणा ने बुधवार को इनाम की स्वीकृति दे दी. इन अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करने या सटीक सूचना देने वाले को इनाम मिलेगा.

Patna Crime : पटना जिले के पंचमहला निवासी कुख्यात अपराधी सोनू कुमार उर्फ सोनू सिंह समेत 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की अनुशंसा पर आईजी सेंट्रल जितेंद्र राणा ने बुधवार को इनाम की स्वीकृति दे दी. अब इन सभी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद करने या उनकी सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.

फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने की पहल

पुलिस के अनुसार, इनाम घोषित किए गए कई अपराधी पटना के बाहर के रहने वाले हैं, लेकिन पटना जिले में हुई संगीन आपराधिक घटनाओं में वांछित हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं. आईजी सेंट्रल जितेंद्र राणा ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना है.

इन अपराधियों पर घोषित किया गया है इनाम

1.विशाल पासवान (वैशाली) – रामकृष्णानगर थाना केस

2.धीरज कुमार (बोधगया, गया) – रामकृष्णानगर थाना केस

3.मुशीर अहमद (सिवान) – कोतवाली थाना व अन्य 8 केस

4.सुदामा सिंह (रूकनपुरा, पटना) – कोतवाली थाना व अन्य 5 केस

5.प्रियदर्शी यादव उर्फ दर्शन यादव (समस्तीपुर) – गर्दनीबाग थाना केस

6.अमर प्रसाद सोनी (मसौढी, पटना) – गर्दनीबाग थाना केस

7.शिवा डोम (आलमगंज, पटना) – गर्दनीबाग थाना केस

8.राहुल कुमार उर्फ राहुल यादव (कटिहार) – गर्दनीबाग थाना केस

9.मो तौफिक (पीरबहोर, पटना) – पीरबहोर थाना केस

10.मो हुसैन (सब्जीबाग, पटना) – पीरबहोर थाना केस

11.चन्दन कुमार उर्फ बंटी (औरंगाबाद) – पीरबहोर थाना केस

12.साधु यादव उर्फ शंकर (पीरबहोर, पटना) – पीरबहोर थाना केस

13.कृष्णा सहनी उर्फ भगेलू (आरा/भोजपुर) – सचिवालय थाना केस

14.सेखु खान (खाजेकला, पटना) – दीघा थाना केस

15.मो पप्पु खान उर्फ मो जावेद खान (खाजेकला, पटना) – दीघा थाना केस

16.ठेकेदार विश्वनाथ सिंह (वैशाली) – राजीवनगर थाना केस

17.बजरंगी उर्फ शिवशंकर (हिलसा, नालंदा) – हवाई अड्डा थाना केस

18.रविशंकर कुमार (आलमगंज, पटना) – हवाई अड्डा थाना केस

19.गोरख सिंह (सारण) – पाटलीपुत्रा थाना केस

20.विशाल कुमार सिंह (गर्दनीबाग, पटना) – पाटलीपुत्रा थाना केस

21.समीर कुमार उर्फ कर्ण उर्फ आदि (समस्तीपुर) – पाटलीपुत्रा थाना केस

22.सोनु कुमार (मेहदीगंज, पटना) – पाटलीपुत्रा थाना केस

23.राजू उर्फ समीर सिंह उर्फ अजय सिंह (जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल) – गांधी मैदान थाना केस

24.बिट्टु कुमार उर्फ रौनक (गांधी मैदान, पटना) – गांधी मैदान थाना केस

25.सोनू कुमार उर्फ सोनू सिंह (पचमहला, पटना) – मोकमा हाथीदह रेल थाना व अन्य 22 कांड

26.सौरभ कुमार (पंचमहला, पटना) – बाढ़ थाना केस

27.अमित कुमार (फुलवारीशरीफ, पटना) – कदमकुआं थाना केस

28.रवि कुमार उर्फ रवि यादव (वैशाली) – कदमकुआं थाना केस

29.पुष्कर आनंद झा (भूतनाथ रोड, पटना) – कदमकुआं थाना केस

ALSO READ: NEET री-एग्जाम फर्जीवाड़ा में होगा नया खुलासा, आरोपियों से पूछे जाने वाले सवाल तैयार, मिली रिमांड


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nitish kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >