प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मिलेगा प्रखंड कार्यालय में अलग कक्ष, सदस्यों को भत्ता

प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मिलेगा प्रखंड कार्यालय में अलग कक्ष, सदस्यों को भत्ता

सरकार ने दिये निर्देश

संवाददाता,पटनाराज्य सरकार ने प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए कई घोषणाएं की है. सरकार ने राज्य के सभी 38 जिलों के 534 प्रखंडों में गठित समिति की बैठकों को नियमित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. इसके तहत प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रखंड कार्यालय में अलग से बैठने के लिए कमरा मुहैया कराया जायेगा. प्रखंड कार्यालय में कमरे की कमी हो तो इसके इतर भी इनके बैठने की व्यवस्था की जायेगी. बैठक में भाग लेने पर सरकारी सदस्यों, सांसदों तथा विधान मंडल के सदस्यों को छोड़कर अन्य सदस्यों को दाे सौ रुपये दैनिक भत्ता एवं 50 रुपये यात्रा भत्ता देय होगा. अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पांच साै रुपये प्रतिमाह आतिथ्य भत्ता के रूप में दिया जायेगा.

इतना ही नहीं समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को कार्य निष्पादन में सहयोग के लिए प्रखंड में उपलब्ध कार्यबल से ही एक-एक लिपिक तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मी की अंशकालिक सेवाएं सदस्य सचिव द्वारा उपलब्ध करायी जायेंगी. इसके लिए अलग से किसी भी प्रकार की नयी नियुक्ति नहीं की जायेगी.

प्रत्येक दो महीने में होगी एक बार बैठक

राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं 13 सदस्य नामित किये गये हैं. इनकी नियुक्ति मुख्यमंत्री द्वारा की गयी है. निर्देश के अनुसार समिति की बैठक प्रत्येक दो माह में एक बार आयोजित की जानी है.

महिला संवाद, समग्र सेवा अभियान एवं आपका शहर-आपकी बात की होगी समीक्षा

समिति की बैठकों में मुख्य रूप से महिला संवाद कार्यक्रम, डा भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान और आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम की समीक्षा की जायेगी. सभी प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उपर्युक्त कार्यक्रमों से सभी प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री कमेटी को 15 अगस्त के पहले कम-से-कम तीन बार बैठक कर सभी कार्यक्रमों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >