सर्वस्पर्शी होगा भाजपा का सदस्यता अभियान : जीवेश

बिहार भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही होगा.

संवाददाता, पटना.

बिहार भाजपा सदस्यता अभियान के संयोजक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही होगा. इस अभियान के तहत हम सभी लोगों तक जायेंगे और उन्हें भाजपा का सदस्य बनायेंगे. शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि दो सितंबर से पूरे देश में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है. इस दौरान लोग पांच तरीके से भाजपा की सदस्यता ले सकेंगे. भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलती है. इसके तहत छह वर्षों में पुराने सदस्य भी नये सदस्यों के साथ पुनः सदस्यता लेते हैं. श्री मिश्रा ने बताया कि बिहार भाजपा ने 2014 के सदस्यता अभियान में 68.86 लाख, जबकि 2019 में 30 लाख लोगों को सदस्य बनाया था. इस बार यह लक्ष्य एक करोड़ से अधिक का रखा गया है. इस दौरान विधान पार्षद अनिल शर्मा, प्रमोद चंद्रवंशी, रत्नेश कुशवाहा, लाजवंती झा, ओमप्रकाश भुवन, मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >