वंशवाद नहीं, मेहनत की जीत, बिहार के युवा नेतृत्व पर बीजेपी का भरोसा, मंगलवार को नितिन नबीन बनेंगे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन होंगे. आज नामांकन की प्रक्रिया चल रही है और मंगलवार को नाम की घोषणा होगी. पार्टी नेताओं का कहना है कि यह भाजपा की लोकतांत्रिक परंपरा और मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति को दिखाता है.

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हलचल तेज है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर राज्यों के नेताओं तक, सभी की नजर इसपर टिकी हुई है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर को बिहार के लिए गर्व का दिन बताया. उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए सम्मान की बात है कि राज्य के एक युवा नेता को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का अवसर मिल रहा है.

सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताते हुए कहा कि उनके भरोसे से बिहार को यह बड़ा मौका मिला है. उन्होंने इसे पूरे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले संजय जायसवाल

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का दिन है. उन्होंने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के इस बड़े पद के लिए नामांकन प्रक्रिया में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल हो रहे हैं. जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को औपचारिक रूप से नितिन नबीन के रूप में पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा.

बिहार बीजेपी चीफ बोले- यह हर कार्यकर्त्ता के लिए खास दिन

भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस दिन को हर कार्यकर्ता के लिए खास बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो मजबूत संगठन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास करती है. नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन पूरी तरह पार्टी के संविधान और परंपरा के अनुसार किया जा रहा है. सरावगी ने कहा कि मंगलवार को नए अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही यह दिन पूरे संगठन के लिए यादगार बन जाएगा.

बीजेपी नेताओं ने जताई खुशी

भाजपा सांसद हेमंत सवरा ने भी इस मौके पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है कि एक साधारण कार्यकर्ता, जिसका कोई राजनीतिक पारिवारिक बैकग्राउंड नहीं है, मेहनत और समर्पण के बल पर इतने बड़े पद तक पहुंच सकता है. उन्होंने इसे भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति का उदाहरण बताया.

बीजेपी नेता सूर्य प्रताप शाही ने भी चुनाव प्रक्रिया को भाजपा की लोकतांत्रिक सोच का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा में मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी पदों पर संविधान के अनुसार चुनाव होते हैं.

शाही ने बताया कि सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मंगलवार को चुनाव संपन्न होगा. भाजपा नेताओं ने कहा कि मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण रखने वाला कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 5 जिलों में अगले 48 घंटे के लिए IMD का अलर्ट, मौसम विभाग ने बताया कैसा रहेगा मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >