भाजपा सनातन संस्कृति व सभ्यता बचाने वाली पार्टी है : धर्मशिला गुप्ता

patna news : भाजपा भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन व राष्ट्र की रक्षा के लिए कार्य करती है.

बिक्रम. भाजपा भारत की संस्कृति, सभ्यता और सनातन व राष्ट्र की रक्षा के लिए कार्य करती है. उक्त बातें बुधवार को बिहार प्रदेश महिला मोर्चा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता काली मंदिर रोड स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा सदस्यता को लेकर कार्यशाला के दौरान कही. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र निर्माण को लेकर भाजपा का सदस्य बने. कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन तेज नारायण व धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक रंजन मोंटी ने किया. सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा त्याग, तपस्या, समर्पण बलिदान की पार्टी है. युवा राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा का सदस्य बने. भाजपा की मजबूती देश के लिए जरूरी है. पार्टी के सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 पर कॉल करें. मौके पर नीरज कुमार, गुड़िया तिवारी, श्रीराम शर्मा, सुब्रत वासुदेव, निपुर शर्मा, आशा किरण, अविनाश कुमार, जितेंद्र यादव, संधीर यादव, योगेश तिवारी, पिंटू कुमार, सुनील गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विक्की गुप्ता, ठाकुर रामाराव, मिंटू ठाकुर, इमाम विक्टोरिया बानो, अजायुदीन सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >