पार्सल पहुंचाकर लौट रहे डिलीवरी ब्वाय से बाइक सवार बदमाशों ने की लूटपाट

मसौढ़ी. धनरूआ थाना के कोल्हाचक पुल के पास सोमवार की देर शाम एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ऑनलाइन कंपनी इ-कार्ड के एक डिलीवरी ब्वाय को ओवरटेक पर चारों तरफ से घेर लिया और फिर पिस्तौल भिड़ाकर उसके साथ लूटपाट की.

मसौढ़ी. धनरूआ थाना के कोल्हाचक पुल के पास सोमवार की देर शाम एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ऑनलाइन कंपनी इ-कार्ड के एक डिलीवरी ब्वाय को ओवरटेक पर चारों तरफ से घेर लिया और फिर पिस्तौल भिड़ाकर उसके साथ लूटपाट की. बताया जाता है कि इस दौरान बदमाशों ने उसके पास से 15,650 रुपये नकद व करीब 25 हजार के पार्सल का सामान लूट लिया और मसौढ़ी की ओर भाग निकले. इधर पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक मसौढ़ी थाना के हुडाड़ी गांव निवासी साधु शरण सिंह के पुत्र सुदय कुमार ऑनलाइन कंपनी इ-कार्ड के लिए डिलीवरी ब्वाय का काम करता है. सोमवार की शाम वह बेलदारीचक में एक पार्सल पहुंचाकर बाइक से मसौढ़ी वापस लौट रहा था. आरोप है कि वह जैसे ही कोल्हाचक के पास पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर आगे से घेर लिया और पिस्तौल भिड़ाकर उसके साथ लूटपाट की. इस संबंध में सुदय कुमार ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धनरूआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >