पेड़ से टकरा बाइक सवार युवक की हुई मौत

मसौढ़ी- पितवांस मार्ग स्थित थाना के नूरा काबर पुल के पास बीते मंगलवार की रात एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी.

प्रतिनिधि, मसौढ़ी

मसौढ़ी- पितवांस मार्ग स्थित थाना के नूरा काबर पुल के पास बीते मंगलवार की रात एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक तीन टुकड़े में बंट गयी और बाइक पर सवार महद्धीपुर निवासी सुशील कुमार उर्फ मोदी (29 वर्ष) 20 फुट दूर जा गिरा और उसकी मौत हो गयी. मृतक मसौढ़ी में एक निजी स्कूल की गाड़ी चलाता था. मृतक का शव पूरी रात घटना स्थल पर ही पड़ा रहा. बुधवार की सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी, तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. इधर मौके पर पहुंचे परिजन मुआवजे की मांग को लेकर मसौढ़ी-पितवांस मार्ग को करीब चार घंटे तक जाम कर हंगामा किया. मंगलवार की देर शाम सुशील कुमार अपने घर महद्धीपुर से बाइक लेकर पितवांस की ओर जा रहा था. घर से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर आगे गया ही था कि उसकी बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी और बाइक तीन टुकड़ों में बंट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >