अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

patna news: मसौढ़ी . मसौढ़ी-ओकरी मार्ग के मसौढ़ी थाना स्थित दरियापुर व भैसवां के बीच रविवार की देर शाम किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.

मसौढ़ी . मसौढ़ी-ओकरी मार्ग के मसौढ़ी थाना स्थित दरियापुर व भैसवां के बीच रविवार की देर शाम किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की पहचान थाना के खरजमां निवासी पिंकू कुमार के पुत्र कुन्दन कुमार के रूप में की गयी. इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची मसौढ़ी पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि ग्रामीणों के विरोध की वजह से पुलिस फिलहाल चुप थी. जानकारी के अनुसार कुन्दन कुमार रविवार की शाम अपनी बाइक से मसौढ़ी किसी काम से आया था. बताया जाता है कि वह रविवार की देर शाम बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान दरियापुर व भैसवां के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बाइक समेत काफी दूर फेंका गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक में कौन वाहन टक्कर मारा इसका पता नहीं चल पाया. इधर मृतक चुकी स्थानीय था इस वजह से सूचना मिलते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और पुलिस को शव उठाने से तब तक मना कर दिया जब तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल जाता है. हालाकि पुलिस अपनी ओर से ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव उठाने का प्रयास कर रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >