बिहटा. चोरी के सोने के साथ दो धराये, सोना जब्त

बिहटा थाना पुलिस ने शनिवार को चोरी के सोने के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि, बिहटा

बिहटा थाना पुलिस ने शनिवार को चोरी के सोने के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है. दोनों की पहचान सुनील कुमार उर्फ गन्ना और धनंजय कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने उनके पास से 9.320 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया है. बताया जाता है कि ये दोनों इलाके में चोरी के गहने कम दाम पर स्थानीय सुनार को बेचने का काम करते थे. पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महादेवा रोड इलाके में कुछ लोग चोरी का सामान बेचने के फिराक में हैं. सूचना के आधार पर बिहटा थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है.शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इलाके में कुछ सुनार चोरी या कम दाम में लाये गये गहनों को खरीदकर गलाने और नकली सोना तैयार करने के काम में शामिल हैं. पुलिस इस नेटवर्क में शामिल सभी लोगों की पहचान कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >