Patna News : बिहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाकर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के बिजली के तार की चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित ने बिहटा थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है. पीड़ित का आरोप है कि आवेदन देने के करीब 48 घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर जांच के लिए नहीं पहुंची है.
13 अगस्त की रात काटकर ले गये बिजली के तार
भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र निवासी रंजन कुमार का बिहटा थाना क्षेत्र में बिहटा पब्लिक स्कूल के पास निर्माणाधीन मकान है. पीड़ित के अनुसार, 13 अगस्त की रात अज्ञात चोर निर्माणाधीन मकान में घुस गये और घर के अंदर लगे बिजली के तार को काटकर चोरी कर लिया. चोरी गये तार की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बतायी जा रही है.
थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलने के बाद रंजन कुमार ने बिहटा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गये बिजली के तार की बरामदगी की मांग की. उन्होंने पुलिस से घटनास्थल की जांच कर मामले का जल्द उद्भेदन करने का अनुरोध किया है.
48 घंटे बाद भी जांच के लिए नहीं पहुंची पुलिस
पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना देने और लिखित आवेदन सौंपने के बावजूद 48 घंटे बीत गये, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर जांच करने नहीं पहुंची. इससे निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गयी है. पीड़ित ने वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले में संज्ञान लेते हुए शीघ्र जांच कराने, चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने और चोरी गये तार की बरामदगी के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
