बिहारी ऑफिसर ने किया था बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व, 15 मिनट के ऑपरेशन में मारे थे 150 से अधिक आतंकी

Balakot Surgical Strike: बिहार के लाल अमित देव ने बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व किया था. सीतामढ़ी से ताल्लुक रखने वाले अमित देव ने सेंट जेवियर्स और सेंट माइकल हाइस्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी.

अनिकेत त्रिवेदी/ Balakot surgical strike: भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गयी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक ऑपरेशनों में बिहारी अफसरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एयर मार्शल अवधेश के भारती ने नेतृत्व किया. पूर्णिया के रहने वाले एयर मार्शल भारती की रणनीतिक क्षमता की आज पूरे देश में सराहना हो रही है. इससे पहले 2019 में पुलवामा हमले के जवाब में हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक का नेतृत्व भी एक बिहारी अफसर एयर मार्शल अमित देव ने किया था.

अमित देव

प्रभात खबर से क्या बोले एक्स एयर मार्शल अमित देव

प्रभात खबर से विशेष बातचीत में एक्स एयर मार्शल अमित देव ने बताया कि बालाकोट के जावा टॉप पर हुए इस ऑपरेशन की योजना बेहद गोपनीय और सटीक थी. यह ऑपरेशन मात्र 15-20 मिनट में पूरा हुआ, जिसमें वायुसेना ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. यह ठिकाना आतंकी संगठन का बेस कैंप था, जिसे मदरसे और मरकज के रूप में ढका गया था. इस स्ट्राइक में 150 से अधिक आतंकी मारे गये थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

जानिए जांबाज अमित देव के बारे में

एयर मार्शल अमित देव बिहार के सीतामढ़ी से ताल्लुक रखते हैं और उनका जन्म पटना में हुआ था. उन्होंने सेंट जेवियर्स और सेंट माइकल हाइस्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और 1976 में हाइस्कूल पास किया. वर्ष 1979 में उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रवेश लिया और 1982 में भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के रूप में कमीशन प्राप्त किया. उनको 2500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है, जिसमें मिग-21 और मिग-27 जैसे लड़ाकू विमानों का संचालन शामिल है.

वह 2019 में एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे और उन्होंने अमेरिका में यूएस एयरफोर्स के साथ हुई रणनीतिक बैठक का भी नेतृत्व किया था. उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल (2010), अति विशिष्ट सेवा मेडल (2019) और परम विशिष्ट सेवा मेडल (2022) से सम्मानित किया गया. वह राष्ट्रपति के मानद एडीसी भी रह चुके हैं. वर्तमान में वह दिल्ली पुलिस कॉम्प्लेन अर्थारिटी के सदस्य हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >