Bihar Weather Today: आज बिहार के 9 जिलों में गरज-तड़क के साथ होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज आज बिगड़ा रहेगा. मौसम विभाग ने आज 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और ठनका गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया. दक्षिण बिहार के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना है.

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून इन दिनों एक्टिव है. लगातार कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस बीच आज मौसम विभाग ने बिहार के 9 जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने गयाजी, औरंगाबाद, सारण, भोजपुर, सिवान, अरवल,रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

दक्षिण बिहार में एक्टिव रहेगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के साथ बादल गरजने, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. आज खासकर उत्तर बिहार से ज्यादा दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही राज्य के तापमान में भी अगले करीब तीन दिनों तक कुछ ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है.

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

23 अगस्त की बात करें तो, शनिवार को राजधानी पटना के साथ 16 जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई. जिसकी वजह से बिहार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई. शनिवार को सबसे ज्यादा बारिश जहानाबाद में 15.5 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके साथ ही राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस बेगूसराय में दर्ज किया गया जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर में दर्ज हुआ. दूसरी तरफ, बक्सर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली.

पटना में सुबह से छाए हैं बादल

आज राजधानी पटना की बात करें तो, सुबह से ही कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं. बादल गरजने के साथ ठंडी हवा भी सुबह से ही चल रही है. ऐसे में आज भी पटना में जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है. 23 अगस्त को भी पटना में सुबह से ही बादल छाए रहे. कई इलाकों में बारिश भी हुई. पटना में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा अधिकतम तापमान में 2 और न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

Also Read: Bihar Dengue News: पटना के बाद बिहार के इस जिले में बढ़ा डेंगू का खतरा, मरीजों की बढ़ी संख्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >