Bihar Weather: छठ में कैसा रहेगा बिहार का मौसम, पढ़िए क्या है लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को दरभंगा,शेखपुरा, वाल्मीकि नगर और किशनगंज को छोड़ कर शेष सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी है.

Bihar Weather बिहार में रात के पारे (न्यूनतम तापमान )में आंशिक गिरावट शुक्रवार से शुरू हो गयी है. हालांकि अभी भी रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक है. हालांकि पछुआ के शक्तिशाली होते ही पारे में गिरावट और तेजी से होगी. जानकारों का कहना है कि छठ तक पारे में उल्लेखनीय गिरावट देखी जा सकती है.

आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को दरभंगा,शेखपुरा, वाल्मीकि नगर और किशनगंज को छोड़ कर शेष सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि आइएमडी ने कड़ाके की ठंड को लेकर अभी तक कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है.

चूंकि रात के आसमान साफ रहेगा, इसकी वजह से रात को ठंड का एहसास शुरू हो जाने का पूर्वानुमान है.इधर अक्तूबर महीने में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा. आइएमडी ने इसे असमान्य घटना माना है. बिहार में सामान्य तौर पर पूरे अक्तूबर में न्यूनतम तापमान 16-18 के बीच रहा करता है.

पूरे अक्तूबर सामान्य से काफी अधिक रहा. शुक्रवार को भी पारे में गिरावट के बाद भी राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. दक्षिण बिहार के अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान चार डिग्री अधिक तक चल रहा है. उत्तरी बिहार में इससे कुछ कम तापमान है,लेकिन सामान्य से अधिक तापमान अधिक चल रहा है.

also read Bihar Weather: बिहार में पछुआ ने दी दस्तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >