Bihar Weather: नेपाल में भारी बारिश से बढ़ी बिहार की चिंता, आज 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी…

Bihar Weather: बिहार में 17 जिलों की 14.62 लाख आबादी बाढ़ से ग्रसित है. वहीं, मौसम विभाग द्वारा 4 अक्टूबर से 12 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. वहीं नवरात्र के दूसरे दिन आज बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

Bihar Weather: बिहार में 17 जिलों की 14.62 लाख आबादी बाढ़ से ग्रसित है. वहीं, मौसम विभाग द्वारा 4 अक्टूबर से 12 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, नवरात्र के दूसरे दिन आज बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि 8 से 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस साल 15 अक्टूबर तक बिहार में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिहार के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा. 15 अक्टूबर के बाद बिहार से मानसून की विदाई हो सकती है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पटना, किशनगंज, सुपौल, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, बेगूसराय, जमुई, लखीसराय, नवादा, शेखपुरा, गया, जहानाबाद, नालंदा

Also Read: बिहार में बाढ़ का कहर, 8 लोग जिंदा बहे, 16 जिलों की 10 लाख आबादी प्रभावित

चक्रवातीय संरक्षण के प्रभाव से उत्तर-पूर्व बिहार में होगी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट माने तो चक्रवातीय संरक्षण म्यांमार और पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर फैला नजर आ रहा है. इसकी दिशा उत्तर-पूर्व बिहार की ओर देखी जा रही है. इसके प्रभाव से दो दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

गुरुवार को उमस वाली गर्मी से परेशान रहे लोग

वहीं गुरुवार की बात करें तो प्रदेश के कुछ जगहों पर मध्यम और हल्की बारिश हुई. जबकि ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच उमस वाली गर्मी से लोगों को परेशानी हुई. शुक्रवार को इससे राहत मिलेगी.

गुरुवार को राजधानी पटना में सुबह से ही बादलों की आवाजाही थी. बीच-बीच में सूरज की तल्खी के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान भी हुए. इस बीच दोपहर के बाद पटना के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. जबकि राजधानी में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई.

सबसे गर्म जिला रहा गोपालगंज

अधिकतम तापमान की बात करें तो पटना में 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. राजधानी का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश का सबसे गर्म जिला 35.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज रहा.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >