Bihar Weather: बिहार की हवा में घुला पॉल्यूशन, पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather: बिहार में ठंड के दस्तक के साथ ही तापमान में गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. यहां ठंड दस्तक दे चुकी है. पटना स्थित मौसम विभाग केंद्र ने अपने अपडेट में बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज यानी सोमवार से बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस वजह से नवंबर महीने के आखिरी हफ्ते में ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. रात के तापमान में तो पिछले कई दिनों से गिरावट देखी जा रही थी लेकिन इन दिनों दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है. बिहार में इन दिनों रात में तापमान 16 डिग्री के आसपास और दिन में 30 डिग्री से कम हो गया है.

बिहार के कई जिलों में सांस लेना मुश्किल

बिहार के कई शहरों का एक्यूआइ लेवल खतरे के निशान के पार चला गया है. रविवार को कटिहार देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा. इसके अलावा हाजीपुर, किशनगंज और बक्सर के लोग भी खराब हवा के कारण परेशान दिखे. विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड की शुरुआत से ही वायु प्रदूषण का खराब स्तर सबके लिए खतरे के अलार्म जैसा है. प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को राज्य में सबसे अधिक 380 एक्यूआइ कटिहार का रहा. इसके अलावा किशनगंज का एक्यूआइ 330, हाजीपुर का एक्यूआइ 349 और बक्सर का एक्यूआइ 329 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का एक्यूआइ 318 ही रहा.

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव

पटना स्थित मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से करीब 3.8 किमी ऊपर मौजूद है. इसके प्रभाव से कल से आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक बादल दिख सकते हैं. इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा. सुबह में घनघोर कुहासा और शाम में कनकनी के लोग परेशान होने.

इसे भी पढ़ें: Patna के 575 स्कूलों को मिलेगा पीएम श्री का दर्जा, जानें अन्य स्कूलों से कैसा होगा अलग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >