बिहार में आज IMD का डबल अलर्ट, तीन जिलों में चलेगी लू जबकि 7 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में इन दिनों तपिश वाली गर्मी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने आज डबल अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की ओर से तीन जिलों में लू चलने को लेकर रेड अलर्ट जबकि 7 जिलों में आंधी-तूफान और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

Bihar Weather Alert: राजधानी पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. सोमवार को राज्य का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच गया. इस बीच आज भी राज्य के तीन जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के मुताबिक, रोहतास, कैमूर और बक्सर में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है. दोपहर 12 बजे से 3 बजे के आस-पास इसका असर ज्यादा रह सकता है, जिसकी वजह से लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

इन 7 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

दूसरी तरफ मौसम विभाग की ओर से 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने और हल्की बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. विभाग की माने तो, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मौसम बिगड़ा रह सकता है. इन जिलों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं. लेकिन तापमान में गिरावट की संभावना नहीं जताई गई है.

सोमवार को कैसा रहा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, सोमवार को कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहा. विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गयाजी सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद 44.5 डिग्री सेल्सियस और बक्सर में 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पटना की बात करें तो, यहां का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहा. इसके अलावा जहानाबाद, अरवल और मोतिहारी में भी 40 डिग्री के आस-पास ही तापमान दर्ज किया गया.

कब से बदलेगा मौसम का मिजाज?

20 मई से बिहार में मौसम एक बार फिर बदल सकता है. मौसम विभाग की ओर से 20 मई को पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान निचले वायुमंडल में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के एक्टिव होने की वजह से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही बारिश और ठनका भी गिरने की संभावना जताई गई.

Also Read: बिहार के खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 7 की जान गई, कई घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >