Bihar Weather: बिहार में इस दिन दस्तक देगी गुलाबी ठंड, जानें कब होगी मानसून की विदाई

Bihar Weather : दुर्गा पूजा समाप्ति के साथ ही बिहार में अब बारिश का दौर खत्म होता दिख रहा है. अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने वर्षा को लेकर अलर्ट जार नहीं किया है. अपडेट में बताया गया कि जल्द ही बिहार में गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है.

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में अब बारिश का दौर ख़त्म होने वाला है. विजयादशमी के दिन राज्य से मानसून की विदाई हो रही है. इस वर्ष बारिश ने राज्य में जमकर तबाही मचाई. सैकड़ों तटबंध टूटे, घर बह गए, गाँव टापू में तब्दील हो गए. कईयों की जान चली गई. मौसम की बेरुखी के कारण अक्टूबर महीने में भी लोग गर्मी से परेशान हैं. आज पटना में बादलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस वजह से मौसम कुछ सुहाना हुआ और कुछ ठंडक आई. अब राज्य के मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी में क्या बताया

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानमान में बताया कि 18 अक्टूबर को एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 6 दिनों तक बिहार के उत्तरी और दक्षिणी भाग में मौसम शुष्क रह सकता है, यानि कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं. जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और बांका का नाम शामिल है.

जानें बिहार में कब आ रही गुलाबी ठंड

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में रात का तापमान थोड़ा-थोड़ा कम होता जाएगा. दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरुर हो सकती है. लोग उमस से परेशान हो सकते हैं. कुछ दिनों में राज्य के पछुआ हवा की एंट्री हो रही है. इस वजह से ठंड के मौसम आने का माहौल बन रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली और छठ महापर्व के करीब ठंड की शुरुआत हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Road Accident: कोहराम! एक साथ एक घर से उठीं दो अर्थी, नाती की मौत की खबर सुनते ही नानी की भी चली गई जान

PM Internship Yojana 2024: पीएम इंटर्नशिप योजना का रजिस्ट्रेशन से शुरू,बिहार के लाखों युवा होंगे लाभांवित, जानें कैसे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >