Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों में अगले दो से तीन घंटों में होगी भारी बारिश, पूरे 7 दिन के लिए चेतावनी

Bihar Weather: बिहार के 6 जिलों नवादा, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी में अगले दो से तीन घंटों में भारी बारिश होगी. इस दौरान बादल गरजने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. साथ ही पूरे 7 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया.

Bihar Weather: बिहार में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से अगले दो से तीन घंटों में बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. उन जिलों में नवादा, शेखपुरा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी शामिल है. इन जिलों में बादल गरजने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.

पूरे 7 दिन के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे 7 दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया. बिहार के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होगी. इसके साथ ही वज्रपात और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. विभाग की माने तो, 8 से 10 सितंबर तक मानसून के मजबूत रहने की स्थिति बन रही है. इस वजह से आसमान से कहर बरपने वाली है. साथ ही इस दौरान तापमान में भी बदलाव होगा. तीन से चार डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना जताई गई.

13 तारीख तक के लिए अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, 9 सितंबर को पूरे राज्य में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन कैमूर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण जिले और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है. जबकि 10 सितंबर से दक्षिण बिहार में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं. इसके साथ ही 11, 12 और 13 सितंबर को भी अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पटना में मौसम का हाल?

हालांकि, मौसम विभाग ने तापमान को लेकर यह भी संभावना जताई है कि फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. पटना की बात करें तो जिले में मानसून कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो रही. नतीजन लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. हालांकि, 8 तारीख से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. गरज चमक के साथ भारी बारिश होगी, जिसके बाद लोगों को राहत मिलेगी.

Also Read: Bihar Success Story: रोहतास की ये बेटी बनीं रोल मॉडल, प्रोफेसर बन स्टूडेंट्स को दिखाएंगी नई दिशा, सक्सेस का क्रेडिट पति को दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >