Bihar Weather: बिहार में अगले 5 दिनों तक अलग-अलग जिलों में होगी भारी बारिश, IMD की बड़ी चेतावनी

Bihar Weather: बिहार में अगले 5 दिनों तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश, बादल गरजने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में कुछ खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

Bihar Weather: बिहार के जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की तरफ से अगले पांच दिनों तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान जोर से बादल गरजने, ठनका गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में कुछ खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 और 31 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी असम और आस-पास के क्षेत्रों पर औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ. जिससे अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.

पटना में मौसम का हाल

इसके अलावा पटना के मौसम की बात करें तो, कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह में हल्की बारिश हुई. हालांकि, फिर धूप खिलने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया. जबकि, रात में हवा चलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली. मौसम विभाग ने एक सितंबर से फिर से मानसून एक्टिव होने की संभावना जताई थी.

बिहर में बाढ़ से बढ़ी चिंता

दूसरी तरफ पटना और मुंगेर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. मुंगेर में गंगा का पानी वॉर्निंग लेवल से 59 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है. इससे कटाव तेज हो गया है और कई गांव खतरे की जद में आ गए हैं. पटना, भोजपुर, वैशाली, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, मधेपुरा और नालंदा समेत 502 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है.

किसानों की हो सकेगी मदद

सितंबर में अच्छी बारिश को लेकर संभावना जताई गई है. ऐसे में कृषि विशेषज्ञों की माने तो अगर सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में अच्छी बारिश होती है तो खरीफ उत्पादन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. इससे धान की फसल को बड़ा सहारा मिलेगा.

Also Read: पटना में खेल-खेल में लोडेड पिस्टल का दबा ट्रिगर, 5 साल के बच्चे को लगी गोली, रोते-बिलखते हॉस्पिटल ले गए परिजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >