Bihar Weather Forecast: पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 28 जून को बिहार के बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है. दूसरी तरफ, इसी दिन पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और बांका जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इन इलाकों में भारी बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसके अलावा पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
29 जून को उत्तर-मध्य और मध्य बिहार में भारी बारिश की चेतावनी
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 29 जून को बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है. इस दिन सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कड़कती बिजली के साथ तेज हवाएं चलेंगी.
पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इन जिलों के लोगों को हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन देखने को मिलेगी.
30 जून को कोसी और सीमांचल के जिलों में बरसेगी आफत
30 जून को मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में रहने वाले लोगों को भारी बारिश और बिजली से खास सावधान रहने को कहा गया है.
इस दिन राजधानी पटना समेत बाकी बचे सभी जिले जिले गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में येलो अलर्ट रहेगा.
1 जुलाई को दक्षिण और मध्य बिहार में फिर लौटेगा खतरा
1 जुलाई को मानसून एक बार फिर दक्षिण और मध्य बिहार में रफ्तार पकड़ेगा. बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट रहेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मौसम विभाग की सलाह
लगातार बदल रहे इस मौसम को देखते हुए वैज्ञानिकों ने आम जनता और खेतों में काम करने वाले किसानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. खराब मौसम और बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न खड़े हों. वज्रपात के समय सुरक्षित पक्के मकानों के अंदर रहना ही सबसे सुरक्षित है.
इसे भी पढ़ें: बिहार को मोदी सरकार ने दिया 2900 करोड़ का तोहफा, जानिए कैसे खर्च होगा पैसा और क्या है 50-50 का फॉर्मूला?
