बिहार के इन जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेगी धूलभरी आंधी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है. अगले दो दिनों तक कई जिलों में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.

Bihar Weather: बिहार को लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए चेतावनी जारी की है. 30 मार्च तक राज्य के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. कुछ जगहों पर आंधी, बारिश, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है. उत्तर और मध्य बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. बाकी जिलों में येलो अलर्ट है, यानी मौसम खराब हो सकता है लेकिन खतरा थोड़ा कम है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.

बिहार के इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर,वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, बांका, शेखपुरा, जमुई, नालंदा, जहानाबाद, गया, रोहतास, कैमूर और बक्सर में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी हुआ है.

29 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

29 मार्च को मौसम में थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा. पश्चिम और मध्य बिहार के ज्यादातर जिलों में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है, यानी वहां मौसम सामान्य रहेगा. लेकिन पूर्वी बिहार के कुछ जिलों जैसे पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में येलो अलर्ट बना रहेगा. यहां हल्की बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. इससे मौसम सुहावना हो गया है. तापमान में भी गिरावट आई है. सबसे ज्यादा तापमान करीब 38 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें: पांच साल में पटना नगर निगम का बजट हुआ दोगुना, पर सुविधाएं कागजों पर, न मिला फ्री Wi-Fi और न ही लगे Liquid Tree

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >