Bihar Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 8 जून से 14 जून तक के लिए मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी जारी किया है. इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने 8 और 9 जून को बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार शामिल हैं. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ सकता है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
10 से 11 जून के बीच 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 10 और 11 जून के दौरान मौसम खराब रहने के आसार हैं. इस दौरान में बिहार के 24 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई शामिल हैं. इन जिलों में वज्रपात और भारी बारिश हो सकती है. हवा की रफ्तार भी 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
पटना समेत कई जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 11 से 12 जून के बीच बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा. इसके अलावा पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, अरवल और गया में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में भी अचानक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
13 और 14 जून को ऐसा रहेगा मौसम का हाल
13 जून को बक्सर, रोहतास और गया को छोड़कर लगभग पूरा बिहार येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
14 जून को बक्सर, भोजपुर, पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज समेत सभी 38 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में BHU की ब्रांच खोलने की तैयारी, सरकार देगी जमीन, TRE 4 आया बड़ा अपडेट
