Bihar Weather: बिहार में तपती गर्मी का अलर्ट! तापमान 40°C पार, अगले कुछ दिनों में और बढ़ेगी लू की मार

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. मार्च के अंत में ही तापमान 40°C के पार पहुंच गया है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यह 45°C तक जा सकता है.

Bihar Weather: अगर अभी से ही धूप से आंखें चौंधिया रही हैं और पसीने छूट रहे हैं, तो तैयार रहिए. क्योंकि यह तो बस शुरुआत है! बिहार में गर्मी ने मार्च के अंत में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेगा और अप्रैल में लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है.

40°C के पार, जल्द 45°C छूने की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में पारा 45°C के करीब पहुंच सकता है. 27 और 28 मार्च को बिहार के कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, पटना, रोहतास, सीवान, सारण, नालंदा, नवादा, अरवल, जहानाबाद और बांका जिलों में अधिकतम तापमान 38-40°C तक रहने की संभावना है.

बिहार के पास कोई मौसमी सिस्टम नहीं

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में एक द्रोणिका के रूप में सक्रिय है, लेकिन बिहार के आसपास कोई भी सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं है. नतीजतन, आसमान पूरी तरह साफ है और सीधी धूप सतह पर पड़ रही है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है.

26 मार्च को तापमान रिकॉर्ड

  • बक्सर: बिहार का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4°C दर्ज हुआ.
  • खगड़िया: सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 28.1°C दर्ज किया गया.
  • अगवानपुर: राज्य में सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान 16.3°C.

गर्मी से राहत कब मिलेगी?

फिलहाल मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले 3 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2-4 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है. दिन में तेज पछुआ हवाएं (30 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है, लेकिन ये गर्मी से कोई राहत नहीं देंगी.

Also Read: Video: वक्फ संशोधन बिल पर बिहार में बवाल! धरनास्थल खुद पहुंचे लालू, सुप्रीमो के आगे तेजस्वी ने भी भरी हुंकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >