Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी के बीच करवट लेगा मौसम, इन तीन जिलों में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही प्रचंड रूप धारण कर लिया है. मार्च से ही तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है, और अप्रैल की शुरुआत में ही भीषण गर्मी और लू का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच राज्य के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather: बिहार में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मार्च महीने से ही गर्मी के तेवर कड़े हो गए थे, और अब अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले तीन महीने भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है. कई जिलों में हीटवेव लंबे समय तक बने रहने की आशंका जताई गई है.

तीन जिलों में मौसम परिवर्तन की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) पटना की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अगले कुछ दिनों तक तीव्र गर्मी का दौर जारी रहेगा. हालांकि, 3 अप्रैल को प्रदेश के तीन जिलों- बक्सर, कैमूर और रोहतास में मौसम कुछ हद तक करवट ले सकता है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कुछ इलाकों में वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

लू की मार और कम होगी प्री-मानसून बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. इस साल सामान्य से अधिक लू पड़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. वहीं, प्री-मानसून की बारिश में भी कमी देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं.

मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को लू और तेज गर्मी से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत होगी. सरकारी एजेंसियों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भीषण गर्मी से निपटने के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read: मैं शेरनी का कलेजा लेकर आई हूं… पवन सिंह के गांव में अक्षरा सिंह का फूटा गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >