Bihar Weather Alert: बिहार में 17 जुलाई से 19 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन तीन दिनों के दौरान कई जगहों पर बारिश, तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
17 जुलाई को इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट
17 जुलाई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है और बारिश होने की संभावना है.
17 जुलाई को सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
18 जुलाई को पूरे बिहार में खराब रहेगा मौसम
18 जुलाई को बिहार के लगभग सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं और सामान्य से भारी बारिश हो सकती है. दोनों चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, गया समेत लगभग सभी जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है.
पटना और नालंदा के लिए ऑरेंज अलर्ट
18 जुलाई को पटना और नालंदा में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने और मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
19 जुलाई को भी जारी रहेगा अलर्ट
19 जुलाई को भी बिहार के लगभग सभी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. इस दौरान बारिश, तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
किशनगंज और नवादा में ज्यादा खतरा
19 जुलाई को किशनगंज और नवादा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन दोनों जिलों में बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. बाकी जिलों में भी खराब मौसम रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए छुट्टी का नया नियम, जरा सी लापरवाही पर कटेगी सैलरी, अब कैसे मिलेगा अवकाश
