Bihar Weather Alert : कुछ दिनों की राहत के बाद बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता दिख रहा है. आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गयी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. 6 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को फिलहाल बारिश से पूरी तरह राहत मिलती नहीं दिख रही है.
6 सितंबर को भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 6 सितंबर को बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है.
7 और 8 सितंबर को भी बना रहेगा बारिश का दौर
6 सितंबर के बाद 7 और 8 सितंबर को भी राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवा की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, बारिश का असर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है.
Also Watch: VIDEO: आरा जंक्शन पर महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, वीडियो में देखिए मौके के हालात