बिहार के 14 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट, अगले तीन दिनों तक राहत नहीं

Bihar Weather Alert: बिहार में भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है. इस बीच आज मौसम विभाग ने 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. साथ ही यह भी संभावना जताई गई है कि अगले तीन दिनों के दौरान कुछ इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी.

Bihar Weather Alert: बिहार में गर्मी का प्रकोप अभी कुछ दिनों तक और जारी रह सकता है. इस बीच आज (शुक्रवार) मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी किया है. इसके साथ ही 4 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने जिन जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है, इनमें बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा शामिल है. जबकि पश्चिम चंपारण, सुपौल, अररिया और किशनगंज में आंधी, हल्की बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

अगले दो से तीन दिनों तक के लिए पूर्वानुमान

पटना और आस-पास के इलाकों में अभी गर्मी और सतायेगी. राज्य में दो से तीन दिनों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. आर्द्रता भी बढ़ी रहेगी. इससे लोगों को तेज गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार होते हुए बंगाल तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण उमस के साथ तेजी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

गुरुवार को राज्य में तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया. पटना की बात करें तो, यहां भी लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा. शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

हीट वेव के बीच पटना में तैयारी

भीषण गर्मी और लू को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि अस्पतालों में हीट वेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए 30 हीटवेव वार्ड बनाए गए हैं. अस्पतालों में टोटल 88 बेड रिजर्व रखे गए हैं. हर एक पीएचसी, सीएचसी और अनुमंडल अस्पताल में तीन-तीन बेड और जिला अस्पताल में चार बेड शामिल हैं. जबकि 17 नगर निकायों में 400 प्याऊ की व्यवस्था की गई है. 15 आश्रय स्थल संचालित हो रहे हैं.

Also Read: एलपीजी गैस सब्सिडी को लेकर आया नया नियम, आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया तो बंद होगी सब्सिडी, जानें लास्ट डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >