बिहार विधानसभा: सदन में गंगाजल लेकर पहुंचे राजद विधायक, BPSC री-एग्जाम पर भी हंगामा

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया. BPSC री-एग्जाम और गंगा जल की शुद्धता को लेकर विधायकों ने सदन के भीतर और बाहर विरोध जताया.

Bihar Vidhansabha: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की. BPSC री-एग्जाम के मुद्दे पर विपक्षी विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. वहीं, गंगा जल की शुद्धता का मुद्दा भी सदन में गूंजा.

झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंचे RJD विधायक

BPSC री-एग्जाम को लेकर विरोध जताते हुए RJD विधायक रणविजय साहू हाथ में झुनझुना लेकर विधानसभा पहुंचे. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार ने बजट के नाम पर युवाओं को सिर्फ झुनझुना थमा दिया है. तेजस्वी यादव जी ने कहा है कि हमारी सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार और नौकरी देंगे.”

गंगाजल लेकर सदन पहुंचे विधायक

विधानसभा में RJD विधायक मुकेश यादव गंगाजल लेकर पहुंचे और सरकार से सवाल किया कि “क्या यह पानी पीने और नहाने लायक है?” उन्होंने स्पीकर से अनुरोध किया कि विधानसभा की कमेटी इसकी जांच करे. इस पर स्पीकर ने कहा, “विधानसभा कमेटी इस तरह की जांच करती है क्या?” सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि गंगा जल को शुद्ध करने का काम लगातार जारी है.

सरकार पर हमलावर दिखा विपक्ष

पूरे सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों ने सरकार पर रोजगार और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर भी जमकर हमला बोला. विधानसभा में यह मुद्दे गरमाते जा रहे हैं, जिससे बजट सत्र के आगे के दिनों में भी हंगामे के आसार बने हुए हैं.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >