Bihar Train News: पटना से कोलकाता और दिल्ली जाने पर अब इतना देना पड़ेगा ट्रेन का किराया, इन स्टेशनों पर लागू होगी नई व्यवस्था

Bihar Train News: भारतीय रेलवे की तरफ से ट्रेनों के किराए को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया. प्रीमियम ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया गया है. ऐसे में पटना से दिल्ली और कोलकाता जाना यात्रियों के लिये महंगा पड़ सकता है. आइये जानते हैं, दोनों जगह जाने के लिये कितना किराया देना पड़ेगा...

Bihar Train News: भारतीय रेलवे ने प्रीमियम ट्रेनों का किराया बढ़ा दिया है. आज से ही नये रेट जारी भी हो गये हैं. ऐसे में बढ़े हुए किराए का असर बिहार की प्रमुख रूटों पर साफ तौर पर दिखाई देगा. पटना से कोलकाता की यात्रा में स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के यात्रियों को अब 10 रुपये अधिक देने होंगे, जबकि अन्य क्लास में यह बढ़ोतरी 5 रुपये की होगी.

पटना से कोलकाता-दिल्ली के लिये इतना देना होगा किराया

जानकारी के मुताबिक, पटना से कोलकाता के लिए स्लीपर का किराया 350 से बढ़कर 360 रुपये, 3ई का 845 से 855 रुपये, 3एसी का 915 से 925 रुपये, 2एसी का 1275 से 1285 रुपये और 1एसी का 2115 से बढ़कर 2125 रुपये हो गया है. इसी तरह से पटना से नई दिल्ली जाने पर स्लीपर और एसी क्लास में 20 रुपये और अन्य क्लास में 10 रुपये अधिक चुकाने होंगे. जनशताब्दी एक्सप्रेस में एसी चेयरकार का किराया 805 से 815 रुपये कर दिया गया है.

सभी ट्रेनों में ओटीपी व्यवस्था लागू

इस तरह से पटना से दिल्ली या फिर कोलकाता जाना यात्रियों के लिये अब महंगा पड़ने वाला है. बिहार से गुजरने वाली ट्रेनों को लेकर एक और बड़ा निर्णय लिया गया है. दरअसल, तत्काल टिकट बुकिंग को और सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने सभी ट्रेनों में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है. 18 दिसंबर से यह व्यवस्था फिलहाल राज्यरानी, गंगा-दामोदर, पटना-कोटा, आरा-दुर्ग और राजेंद्र नगर-हावड़ा, पूर्वा, दानापुर-सिकंदराबाद, राजेंद्रनगर-एलटीटी समेत 100 प्रमुख ट्रेनों के लिए लागू है.

अब इन ट्रेनों में भी लागू होगी नई व्यवस्था

लेकिन सूत्रों की माने, तो अब इसका दायरा बढ़ाते हुए पटना जंक्शन समेत दानापुर मंडल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में शुरू कर दी जायेगी. इसको लेकर दानापुर मंडल की ओर से सभी एक्सप्रेस ट्रेनों की लिस्ट तैयार की जा रही है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस नयी प्रणाली से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आयेगी और धोखाधड़ी कम होगी. यात्रियों को अब टिकट बुक करते समय ओटीपी मिलेगा, जिसे दर्ज करने के बाद ही बुकिंग पूरी होगी. सूत्र बताते हैं कि रेलवे जल्द ही सभी ट्रेनों में ओटीपी के नियम को लेकर तारीख की घोषणा करेगा. लेकिन यह नियम एडवांस रिजर्वेशन या साधारण टिकट बुकिंग पर लागू नहीं होगा.

Also Read: Bihar News: बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं की इस तरह होगी लाइव मॉनीटरिंग, जानिये किसे मिली जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >