Bihar Train News: बिहार के इन शहरों के लिए चलेगी सुपर फास्ट ट्रेन, बड़ी तैयारी में नीतीश सरकार

Bihar Train News: बिहार के लोगों के लिए अब सरकार रेल मार्ग को दरुस्त करने में जुट गई है. पटना से बिहार के प्रमुख शहरों के लिए सुपर फास्ट ट्रेन चलाई जायेगी. बिहार सरकार की तरफ से यह योजना बनाई गई है. जल्द ही इसे लेकर केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जायेगा.

Bihar Train News: बिहार में नीतीश सरकार की तरफ से सड़कों का जाल बिछा दिया गया है. जिससे एक जिले से दूसरे जिले में पहुंचने के लिए लोगों को सोचना नहीं पड़ता. इस बीच अब नीतीश सरकार रेल मार्ग को दुरुस्त करने में जुट गई है. बिहार सरकार की तरफ से बेहद खास योजना बनाई गई है. लोगों की सुविधा के लिए पटना से बिहार के प्रमुख शहरों के बीच सुपर फास्ट ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की योजना है. इसे लेकर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय को जल्द ही प्रस्ताव भेजा जायेगा.

मुख्य सचिव ने की थी समीक्षा

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने राज्य में चल रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की थी. इस दौरान न केवल नेशनल हाईवे बल्कि रेल परियोजनाओं को लेकर भी विस्तार रूप से चर्चा की गई. इसका मकसद बिहार के लोगों को सहज सम्पर्कता सुविधा मुहैया कराना है. मुख्य सचिव ने रेलवे और सड़क परियोजनाओं को तय समय पर पूरा करने के लिए संबंधित जिलों को जरूरी निर्देश दिये.

वर्तमान में यहां चल रही ट्रेनें…

जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में पटना से राज्य के प्रमुख शहरों के बीच चल रही ट्रेन सेवा की समीक्षा की गई. इस दौरान यह पाया गया कि अभी वंदे भारत ट्रेन के कारण पाटलिपुत्र से मुजफ्फरपुर की दूरी मात्र 90 मिनट में तय हो रही है. सीमांचल एक्सप्रेस के जरिये पटना से पूर्णिया की दूरी छह घंटे 50 मिनट में दूरी तय हो रही है. इसके साथ ही वंदे भारत से दो घंटे 53 मिनट में पाटलिपुत्र से मोतिहारी की दूरी तय की जा रही है. नमो भारत रैपिड रेल से पटना से दरभंगा की दूरी चार घंटे तीन मिनट में तय हो रही है. वंदे भारत से ही पटना से गया की दूरी एक घंटे 15 मिनट तो राज्यरानी से पटना से सहरसा की दूरी चार घंटे पांच मिनट में तय हो रही है.

राज्य सरकार की है ये योजना…

जिसके बाद अब सरकार की तरफ से योजना बनाई गई है कि बिहार के प्रमुख शहरों के बीच सुपर फास्ट ट्रेन का संचालन किया जाए. ताकि लोगों की यात्रा आसान हो सके. पटना से पूर्णिया के लिए एक वंदे भारत ट्रेन सेवा की मांग करने, पटना से मुजफ्फरपुर होते जयनगर के लिए भी एक सुपर फास्ट ट्रेन चलाने और पटना से भागलपुर के लिए भी एक सुपर फास्ट ट्रेन सेवा शुरू करने को लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेजे जाने का निर्णय लिया गया है.

Also Read: Bihar Free Electricity: सीएम नीतीश आज 125 यूनिट फ्री बिजली पर लेंगे फीडबैक, उपभोक्ताओं के लिए बड़ा मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >