Bihar Train News: बिहार के इस जिले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए स्टॉपेज, टाइमिंग और रूट…

Bihar Train News: बिहार में पितृपक्ष मेले को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है. यह ट्रेन मध्य प्रदेश के सोगरिया स्टेशन से बिहार के गयाजी के बीच चलेगी. इससे गयाजी में पिंडदान और तर्पण करने के लिए आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Bihar Train News: रेलवे की तरफ से पितृपक्ष मेले की शुरूआत से पहले स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है. मध्य प्रदेश के सोगरिया स्टेशन से बिहार के गयाजी के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा. दरअसल, गया में पिंडदान और तर्पण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. इसे देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया कि सोगरिया-गया-सोगरिया वीकली पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.

यह होगी ट्रेन की टाइमिंग…

ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, सोगरिया-गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09817) 6, 13 और 20 सितंबर को सोगरिया स्टेशन से शनिवार रात 23:10 बजे खुलेगी. यह गाड़ी रविवार रात को 23:45 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी. जबकि, गया-सोगरिया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09818) 7, 14 और 21 सितंबर को गया स्टेशन से रात 01:15 बजे खुलेगी. यह गाड़ी मंगलवार को रात 01:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी.

ट्रेन का स्टॉपेज

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन का स्टॉपेज बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर होगा.

टोटल 22 कोच होंगे

इस स्पेशल ट्रेन में टोटल 22 कोच होंगे. इनमें 1 एसी फर्स्ट क्लास, 2 एसी सेकेंड क्लास, 5 थर्ड एसी, 1 एसी इकोनॉमी थर्ड क्लास, 7 स्लीपर क्लास, 4 जेनेरल क्लास, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार शामिल हैं.

इससे पहले भी स्पेशल ट्रेन की हुई थी घोषणा

रेलवे का यह फैसला पितृपक्ष मेले की शुरूआत से पहले बेहद खास माना जा रहा है. मालूम हो इससे पहले भी स्पेशल ट्रेन चलाने को लेकर एलान किया गया था. रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बिहार के गयाजी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी. ट्रेन नंबर 01661 रानी कमलापति गया स्पेशल ट्रेन 7 सितंबर, 12 सितंबर और 17 सितंबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर एक बजकर बीस मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे गया पहुंचेगी.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी के बिहार आने से पहले खास तैयारी, जमीन से आसमान तक पैनी नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >