Bihar Train News: बिहार आने वाली कई ट्रेनों में सीट फुल, रहें टेंशन फ्री, रेलवे की ये है प्लानिंग

Bihar Train News: त्योहारी सीजन नजदीक आने के कारण बिहार आने वाली ट्रेनों में सीट फुल होते जा रहे हैं. लेकिन, रेलवे की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि जरूरत के मुताबिक और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी. जिससे लोगों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी.

Bihar Train News: सितंबर में ही नवरात्र की शुरूआत हो जाएगी. त्योहारी सीजन नजदीक होने के कारण बिहार आने वाली ट्रेनों में सीट फुल हो रहे हैं. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद से बिहार आने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो चुका है. इसके अलावा ट्रेन में वेटिंग भी नहीं है. ऐसी स्थिति में भी यात्रियों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. दरअसल, रेलवे की ओर से खास तैयारी की गई है.

रेलवे की है ये तैयारी…

जानकारी के मुताबिक, रेलवे का कहना है कि यात्री उस वक्त तत्काल टिकट ले सकते हैं. इसके साथ ही जरूरत पड़ेगी तो उसके हिसाब से और भी स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया जाएगा. जो रेगुलर ट्रेन है, उनमें अतिरिक्त कोच भी जोड़े जायेंगे. मालूम हो रेलवे की तरफ से कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया. लेकिन, इसके बावजूद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब से आने वाली ट्रेनों में 18 अक्टूबर तक सभी सीटें फुल हो चुकी हैं.

इन ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से बिहार आने वाली कई ट्रेनें जैसे कि स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, गरीब रथ, बिहार संपर्क क्रांति और लिच्छवी एक्सप्रेस में 18 अक्टूबर तक रिजर्वेशन फुल है. दूसरी तरफ बिहार आने वाली अन्य ट्रेनों जैसे कि हावड़ा-दरभंगा एक्सप्रेस, गंगा सागर एक्सप्रेस, बागमती एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस के साथ अन्य ट्रेनों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति है.

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या

बिहार में त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग बिहार आते हैं. कई बार लोगों को ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाता तो वहीं कई बार टिकट मिलने के बावजूद ट्रेन में भीड़भाड़ और कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. ऐसी स्थिति में रेलवे की तरफ से इस बार पहले ही तैयारी कर ली गई है. कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. इसके साथ ही आगे जरूरत पड़ने पर और भी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया जाएगा.

Also Read: PM Modi Bihar Visit: बिहार में 17 सितंबर को पीएम मोदी का रोड शो, गयाजी में करेंगे पिंडदान, देंगे ये बड़ी सौगातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >