Bihar Train News: होली के मौके पर बिहार आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में घर लौटना मुश्किल हो रहा है. नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है. ब्रह्मपुत्र, विक्रमशिला, संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. यहां तक कि होली के बाद के लिए भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है.
4 से 30 मार्च तक वेटिंग
नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने की वजह से उनके पास वेटिंग या फिर स्पेशल ट्रेनों का ऑप्शन बचता है. जानकारी के मुताबिक, 4 से 30 मार्च तक एसी वन और स्लीपर में यात्रियों को वेटिंग टिकट मिल रहा है. सीमाचंल, ब्रह्मपुत्र, नॉर्थ ईस्ट समेत 10 से भी ज्यादा ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में नो रूम है. ऐसे में स्पेशल ट्रेन का सहारा ही यात्रियों के पास रह गया है.
इन नियमित ट्रेनों में सीटें फुल
जिन ट्रेन में सीटें फुल हैं, इनमें सीमाचंल एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति, पूर्वा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दूरंतो एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी और विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में 5 मार्च से लेकर 15 मार्च तक सीटें फुल हैं. इनमें किसी ट्रेन के स्लीपर, एसी कोच या फिर इकोनॉमी कोच में नो रूम है. यानी कि होली के बाद भी यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिलने वाला है.
यात्रियों की भीड़ को देख बढ़ाए जायेंगे बसों के फेरे
बिहार लौटने वाले लोगों के लिए स्पेशल बस भी चलाने का ऐलान किया गया है. साथ ही कुछ बस के फेरे बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर और छपरा जैसे रूट पर जो दो से ढाई घंटे की दूरी पर स्थित बसों के फेरे बढ़ाकर एक से दो और जरूरत पड़ी तो तीन तक किया जा सकता है.
दरभंगा और मोतिहारी रूट में जो तीन से चार घंटे की दूरी पर है और जहां आम दिनों में बस केवल एक फेरा ही कर पाती है उसे बढ़ा कर दो कर दिया जायेगा. मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया जैसे रूटों के लिए बसों के फेरे नहीं बढ़ाया जा सकेगा क्योंकि इन जगहों को आने जाने का रनिंग पीरियड अधिक है और एक दिन में एक फेरा से अधिक चलाना मुश्किल है.
Also Read: पटना हॉस्टल कांड: FSL सबूतों की अब CBI करेगी जांच, अधिकारियों और कर्मियों की लिस्ट हो रही तैयार
