ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन कराएगी चारधाम की यात्रा, 16 अप्रैल से होगी शुरुआत

Bihar Train News: बिहार के उन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने चारधाम की यात्रा करने की प्लानिंग की है. 16 अप्रैल से ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला लिया गया है. यात्रियों के लिए यह सेवा 12 जुलाई तक जारी रहेगी.

Bihar Train News: रेलवे की ओर से बिहार के लोगों को खास तोहफा दिया गया है. ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है, जिससे यात्री चारधाम की यात्रा बेहद आसानी से कर सकते हैं. गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक विशेष आरक्षित समर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

कब से कब तक चलेगी ट्रेन?

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर (04314) योग नगरी ऋषिकेश से 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर गुरुवार और रविवार को रवाना होगी. जबकि वापसी ट्रेन नंबर (04313) मुजफ्फरपुर से 17 अप्रैल से 13 जुलाई तक हर शुक्रवार और सोमवार को रवाना होगी.

ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज

यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 8:15 बजे छपरा पहुंचेगी. इसके बाद यह हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होगी और सुबह 11:20 बजे वहां पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में ट्रेन मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी. शाम 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी. यह ट्रेन सिवान, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद से होकर गुजरेगी.

यात्रियों के लिए इन कोचों की होगी सुविधा

इस ट्रेन में एसी सेकंड और थर्ड श्रेणी, स्लीपर कोच, जेनरल और एसएलआर कोच सहित टोटल 18 कोच होंगे. रेलवे प्रशासन का उद्देश्य गर्मी के मौसम में यात्रियों को आसान और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है. इससे पहले भी कई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. गर्मी के छुट्टी के दौरान बिहार के लोग बाहर जाने की प्लानिंग करते हैं. ऐसे में भीड़भाड़ की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इसी संभावना को देखते हुए पहले ही कई फैसले लिए जा रहे हैं.

Also Read: पटना में लगेंगी नई हाईमास्ट लाइटें, सेंसर से खुद जलेंगी और बुझेंगी, जानिए मेगा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >