Bihar Train News: राजगीर से आनंद विहार के बीच इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट

Bihar Train News: फेस्टिवल सीजन की शुरूआत होने से पहले एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया. राजगीर से आनंद विहार के बीच 26 सितंबर से स्पेशल ट्रेन चलाई जायेगी. जिससे बिहार और दिल्ली के बीच लोगों के लिए यात्रा आसान हो सकेगी.

Bihar Train News: फेस्टिवल सीजन की शुरूआत से पहले एक और स्पेशल ट्रेन बिहार और दिल्ली के बीच चलाने का फैसला लिया गया. राजगीर और आनंद विहार के बीच 26 सितंबर से स्पेशल ट्रेन की शुरूआत होगी. इस ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे की तरफ से घोषणा भी कर दी गई है.

हर शुक्रवार को होगा ट्रेन का परिचालन

जानकारी के मुताबिक, यह स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से शुरू होकर 28 नवंबर तक चलाई जाएगी. हफ्ते में हर शुक्रवार को इस ट्रेन का परिचालन होगा. रेलवे का यह निर्णय उन लोगों के लिए राहत भरा माना जा रहा है जो दशहरा, दीवाली या फिर छठ के मौके पर बिहार वापस घर लौटते हैं.

स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग

स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो, हर शुक्रवार को यह ट्रेन रात 11:30 बजे राजगीर स्टेशन से रवाना होगी. जिसके बात रात 2 बजे तक पटना जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद फिर शाम करीब 7 बजे तक आनंद विहार पहुंचेगी. इसके बाद वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से रात 12:20 बजे रवाना होगी. अगले दिन 4:20 बजे पटना पहुंचेगी और रात 7:50 बजे राजगीर स्टेशन पहुंच जायेगी.

स्पेशल ट्रेन का रूट

जानकारी के मुताबिक, पूजा स्पेशल ट्रेन नंबर 04070-04069 राजगीर आनंद विहार सुपरफास्ट का परिचालन महत्वपूर्ण रूट से होगा. दरअसल, यह ट्रेन राजगीर, बिहार शरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना होते हुए दीनदयाल उपाध्याय प्रयागराज के रास्ते आनंद विहार पहुंचेगी.

ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं…

इसके अलावा ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो, चार जनरल बोगियां, स्लीपर क्लास के साथ एयर कंडीशन्ड कोच भी होंगे. लेकिन, ट्रेन की टिकट को लेकर रेलवे की तरफ से यह भी बताया गया कि तत्काल टिकट की सुविधा यात्रियों को नहीं मिलेगी. इसके अलावा ट्रेन का आरक्षण पहले से ही आरक्षण काउंटरों पर शुरू कर दिया गया है. जिसके बाद पैसेंजर अपनी सुविधा के अनुसार टिकट ले सकते हैं.

Also Read: Durga Puja 2025: पटना में इस बार चार सेक्टर में बांट कर होगा रावण वध, वाच टावरों से निगरानी, प्रशासन की खास तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >