Bihar Train News: रेलवे ने 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का बढ़ाया समय, जानिए ठहराव और टाइमिंग

Bihar Train News: रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है. 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. आज 1 अगस्त से कई ट्रेनें 30 सितंबर तक चलेगी. हालांकि, इनका रास्ता, ठहराव और समय पहले की ही तरह रहेगा.

Bihar Train News: रेलवे की ओर से यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है. बड़ा फैसला लेते हुए 20 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढा दी गई है. हालांकि, इन ट्रेनों का रूट, स्टेशन पर ठहराव और समय पहले की ही तरह रहेगा. कई ट्रेनें आज 1 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेंगी. वहीं, ट्रेनों के फेरे बढ़ाने से सीधा फायदा रेल यात्रियों को मिलने वाला है.

पटना-गया के बीच 1 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगी ट्रेन

पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र स्पेशल की बात करें तो, 61 अतिरिक्त फेरों की स्वीकृति मिली है. यह ट्रेन 1 अगस्त से 30 सितंबर तक पाटलिपुत्र और गया से हर रोज चलेगी. इसके साथ गाड़ी संख्या 03668/03667 गया-पटना-गया स्पेशल और गाड़ी संख्या 03656/03655 गया-पटना-गया स्पेशल ट्रेन भी 61 अतिरिक्त फेरे लगाएगी. 1 अगस्त से 30 सितंबर गया और पटना के बीच दोनों ट्रेनों का परिचालन होगा.

पटना-सहरसा के बीच 8 फेरे अतिरिक्त लगाएगी ट्रेन

इसके अलावा पाटलिपुत्र-सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन नंबर- 03388 और 03387 के 8 फेरे में बढ़ोतरी की गई है. यह ट्रेन 6 अगस्त से 24 सितंबर तक हर बुधवार को चलेगी. तो वहीं, ट्रेन नंबर- 03387 सहरसा-पाटलिपुत्र स्पेशल 8 अगस्त से 26 सितंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी. इधर, दानापुर-सुपौल-दानापुर स्पेशल ट्रेन 61 अतिरिक्त फेरे लगाएगी. अब यह स्पेशल ट्रेन दानापुर और सुपौल से 1 अगस्त से 30 सितंबर तक हर रोज चलेगी.

बरौनी-सहरसा के बीच 52 फेले अतिरिक्त लगाएगी ट्रेन

इसके साथ ही बरौनी-सहरसा-बरौनी स्पेशल ट्रेन नंबर- 05222 और 05221 के 52 फेरे बढ़ाए गए हैं. अब ट्रेन नंबर- 05222 बरौनी-सहरसा स्पेशल 2 अगस्त से 30 सितंबर तक सिर्फ शुक्रवार को छोड़कर हर दिन चलेगी. ट्रेन नंबर- 05221 सहरसा-बरौनी स्पेशल 3 अगस्त से 1 अक्टूबर तक सिर्फ शनिवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी. इसके अलावा भी अन्य ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाई गई है. ऐसे में त्योहार के पहले यात्रियों के लिए रेलवे का यह फैसला अहम माना जा रहा है.

Also Read: Gandhi Maidan Patna: “स्वतंत्रता दिवस से पहले गांधी मैदान में तैयारी तेज: 14 अगस्त तक एंट्री बंद, 128 कैमरे और 18 वॉच टावर तैनात”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >