Bihar Train News: ट्रेन की महिला बोगी में पुरुषों के सफर करने पर लगेगा जुर्माना, बिहार के इन रेलवे स्टेशनों पर होगी मॉनिटरिंग

Bihar Train News: ट्रेन की महिला बोगी में यात्रा करने वाले पुरुषों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए एक स्पेशल टीम बनाई जायेगी. दरअसल, तमाम कोशिशों के बावजूद महिला बोगी में पुरुष सफर करते हुए पकड़े जा रहे हैं. ऐसी स्थिति में यह फैसला लिया गया है.

Bihar Train News: रेलवे की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. ट्रेन की महिला बोगी में अगर पुरुष सफर करते हुए पकड़े गए तो उनपर कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जायेगा. जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों पर मॉनिटरिंग के लिए एक स्पेशल टीम बनाई जायेगी. इसी साल के मार्च महीने में यह टीम बनाई जायेगी. यह टीम कभी भी किसी भी ट्रेन में मॉनिटरिंग के लिए पहुंच सकती है.

किसी भी हॉल्ट या स्टेशन पर उतार देगी स्पेशल टीम

दरअसल, पूर्व मध्य रेल के 5 डिवीजन में पुरुष यात्रियों को ऐसा करने से रोकने के लिए यह टीम बनाई जायेगी. महिला बोगी में पुरुष के बैठने पर स्पेशल टीम उन्हें किसी भी हॉल्ट या स्टेशन पर उतार देगी. इसके बाद उनसे जुर्माना वसूला जायेगा और कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी. पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, दानापुर जंक्शन के अलावा अन्य बड़े रेलवे स्टेशनों पर महिला बोगी की मॉनिटरिंग की जायेगी.

महिला यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

जानकारी के मुताबिक, खासकर उन ट्रेनों में नजर रखी जायेगी जो एक्सप्रेस या फिर पैसेंजर ट्रेनें पटना से गुजरेगी या फिर यहां से खुलेगी. दरअसल, तमाम कोशिशों के बावजूद कई ऐसे पुरुष हैं जो महिला बोगी में सफर करते हैं. कई बार ऐसा होने पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है. इसके लिए महिला यात्रियों के लिए 139 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया, जिस पर वे शिकायत कर सकती हैं.

रेलवे की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला

मालूम हो, महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से ट्रेनों में उनके लिए अलग से बोगी की व्यवस्था होती है. लेकिन कई बार पुरुष यात्री इसका इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाते हैं. ऐसे में रेलवे की तरफ से बड़ा फैसला लेते हुए अब कड़ी मॉनिटरिंग की जायेगी. रेलवे की तरफ से इससे पहले भी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई तरह के पहल किए गए हैं.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार के इन 25 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट, सर्द पछुआ हवा से होगी कंपकंपी, IMD की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >