Bihar Train News: किउल-जसीडीह रूट पर कल से इस तारीख तक रद्द रहेंगी ट्रेनें, कई हुए डायवर्ट

Bihar Train News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. किउल-जसीडीह रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है जबकि कई ट्रेन को डायवर्ट भी किया गया. जानकारी के मुताबिक, कल यानी कि 6 अक्टूबर से 23 नवंबर तक ऐसी व्यवस्था लागू रहेगी.

Bihar Train News: किउल-जसीडीह रूट पर यात्रा करने वाले पैसेंजर्स के लिए बड़ी खबर है. दरअसल, इस रूट पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और इसके साथ ही कई ट्रेन को डायवर्ट भी किया गया. जानकारी के मुताबिक, यह व्यवस्था 6 अक्टूबर से 23 नवंबर जारी रहेगी.

ट्रेनों को रद्द करने की क्या है वजह?

इसके साथ ही ट्रेनों को रद्द करने की वजह यह बताई गई है कि पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के बर्धमान-आसनसोल सेक्शन के दुर्गापुर स्टेशन पर कल यानी कि 6 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्री नॉन-इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम चलेगा. जिसके कारण किउल-जसीडीह रूट पर ट्रेनों को नियंत्रित करके ही चलाया जायेगा. कई ट्रेनों को रद्द ही कर दिया गया है.

ट्रेनों की नई तारीख

आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी विप्लव बाउरी के मुताबिक, कोलकाता-नंगलडैम गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 नवंबर से और नंगलडैम-कोलकाता गुरुमुखी एसएफ एक्सप्रेस 22 नवंबर से चलेगी. जानकारी के मुताबिक, हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 19, 20, 21 और 22 नवंबर को चलेगी. प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस 20, 21, 22 और 23 नवंबर को चलेगी.

कोलकाता-आरा एक्सप्रेस के साथ अन्य ट्रेनें कब से चलेंगी?

इसके साथ ही कोलकाता-आरा एक्सप्रेस 22 नवंबर से, आरा-कोलकाता एक्सप्रेस 22 नवंबर से और आरा-कोलकाता एक्सप्रेस 23 नवंबर से फिर से चलेगी. इसके अलावा हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस अब 21 नवंबर से चेलगी. जबकि कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस 20 नवंबर से, दरभंगा-कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस 19 नवंबर को, हावड़ा-दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 नवंबर को और दरभंगा-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस 21 नवंबर से चलेगी.

कौन सी ट्रेन हुई डायवर्ट?

इसके अलावा हावड़ा-लालकुआं साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस का परिचालन 31 अक्टूबर और 14 नवंबर को नहीं किया जायेगा. जबकि लालकुआं-हावड़ा साप्ताहिक एसएफ एक्सप्रेस का परिचालन 1 और 15 नवंबर को नहीं होगा. रूट डायवर्ट किये गए ट्रेनों की बात करें तो, हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस 2, 3, 13, 14, 19, 20, 21 और 22 नवंबर को डायवर्ट होकर खाना-रामपुरहाट-दुमका-जसीडीह से होकर चेलगी. जबकि मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस 20, 21, 22 और 23 नवंबर को जसीडीह-दुमका-रामपुरहाट-खाना से होते हुए चलेगी.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में क्यों हो रही जोरदार बारिश और कब तक जारी रहेगा कहर? जानिए IMD ने क्या बताई वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >