Free Ayodhya Trip: अमृत भारत एक्सप्रेस से 18 जुलाई को मुफ्त अयोध्या यात्रा, बिहार के इस स्टेशन से खुलेगी ट्रेन

Amrit Bharat Express: भागलपुर से 18 जुलाई को रवाना होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्री नि:शुल्क अयोध्या धाम की यात्रा कर सकेंगे. उद्घाटन के दिन बिना टिकट सफर की सुविधा मिलेगी. ट्रेन में नाश्ता, खाना, चाय और पानी मुफ्त मिलेगा, साथ ही यात्रियों को स्मारिका भी दी जाएगी.

Amrit Bharat Express: (ललित किशोर मिश्र, भागलपुर) भागलपुर से अयोध्या धाम जाने वालों के लिए शानदार मौका है. 18 जुलाई को भागलपुर से गोमतीनगर के लिए रवाना होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्री उद्घाटन के दिन बिना टिकट नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे. इस विशेष अवसर पर ट्रेन में सफर करने वालों के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं.

भागलपुर से सुबह 11:30 बजे खुलेगी ट्रेन

भागलपुर से सुबह 11:30 बजे ट्रेन खुलेगी और रास्ते में अयोध्या धाम जंक्शन पर ठहराव होगा. श्रद्धालु यहीं उतरकर रामलला मंदिर के दर्शन कर सकेंगे. यात्रा पूरी तरह मुफ्त होगी, यानी जाने-आने में एक रुपया भी खर्च नहीं होगा.

ट्रेन में नाश्ता, भोजन नि:शुल्क

ट्रेन में नाश्ता, भोजन, चाय और पीने का पानी रेलवे की ओर से नि:शुल्क दिया जाएगा. साथ ही सभी यात्रियों को रेलवे की ओर से विशेष स्मारिका भी भेंट की जाएगी, जो इस ऐतिहासिक सफर की यादगार होगी.

ट्रेन में होंगे कुल 22 कोच

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 12 स्लीपर, 8 सामान्य और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं. रेलवे ने पहले स्लीपर कोच के लिए टिकट का प्रावधान रखा था, लेकिन बाद में निर्णय बदलते हुए पूरे ट्रेन में यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क कर दी गई.

यात्रा के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी आरपीएफ और जीआरपी के जवानों पर होगी, साथ ही टीटीई भी व्यवस्था में मौजूद रहेंगे. रेलवे ने इस नि:शुल्क यात्रा को लेकर भागलपुर सहित अन्य इलाकों में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है.

सीनियर डीसीएम मिस अंजन ने क्या बताया?

मालदा डिवीजन की सीनियर डीसीएम मिस अंजन ने बताया कि यह सुविधा केवल उद्घाटन दिवस यानी 18 जुलाई के लिए है. इसके बाद ट्रेन नियमित किराए पर चलेगी. यह पहल खास तौर पर अयोध्या धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनने वाली है.

Also Read: बिहार में 4000 युवाओं को मिला जॉब ऑफर, पटना की बेटी को मिला 12 लाख का पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >