Bihar Train News: बिहार से दिसंबर तक चलेंगी 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Bihar Train News: बिहार से बेंगलुरु, हावड़ा के अलावा अन्य शहरों के लिये 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. इसके साथ ही टाटा, रांची और हावड़ा से पटना आने वाली वंदे भारत ट्रेनों में भी कुछ कंफर्म सीटें मिल जा रही है. रेलवे यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए, यह फैसला लिया गया.

Bihar Train News: त्योहारों के सीजन का आगमन होने वाला है. ऐसी स्थिति में रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाने को लेकर फैसले लिये जा रहे हैं. इसी कड़ी में बिहार से बेंगलुरु, हावड़ा के अलावा अन्य शहरों के लिये 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने को लेकर फैसला लिया गया.

दिसंबर तक चलेंगी 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

जानकारी के मुताबिक, ये 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें दिसंबर तक चलेंगी. ट्रेनों में पैसेंजर्स की भीड़ को देखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल, बेगलुरु और हावड़ा के लिए चल रहीं स्पेशल ट्रेनों को पूजा स्पेशल के रूप में चलाया जाएगा. दरअसल, इनमें से किसी ट्रेन को साप्ताहिक ट्रेन के तौर पर चलाया जायेगा तो कुछ ट्रेनें दो दिन चलाई जायेंगी.

लिस्ट में कौन-कौन ट्रेन है शामिल?

जिन ट्रेनों को चलाया जायेगा उनमें-

  • सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल (गाड़ी नंबर- 05585/05586) 30 नवंबर तक चलेगी.
  • धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 03379/03380) 4 दिसंबर तक चलेगी.
  • दानापुर-एसएमवीवी स्पेशल (गाड़ी नंबर- 03241/03242) 29 दिसंबर तक चलेगी.
  • दानापुर-एसएमवीवी स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 03247/03248) 27 दिसंबर तक.
  • पटना-हावड़ा स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 02024/02023) 16 नवंबर तक.
  • दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 03213/03214) 1 दिसंबर तक चलेगी.
  • रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 05557/05558) 27 नवंबर तक.

वंदे भारत ट्रेन में मिलेगी सीट

इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन की बात करें तो, कुछ कंफर्म टिकट मिल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत ट्रेन में 15, 16, 20, 22 और 25 अक्टूबर तक सीटें मिल सकेगी. हावड़ा-पटना वंदे भारत में 13 अक्टूबर से सीटें मिलेंगी. लखनऊ गोमतीनगर-पटना वंदे भारत में 12 अक्टूबर को सीट मिल जायेगी. जबकि दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन में सीटें नहीं है. हालांकि, टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन में 13 अक्टूबर से सीट मिल सकेगी.

Also Read: Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट सेवा शुरू,यात्रियों के लिए खुला खास ‘चाय प्वाइंट’ छठ और दीवाली में सफर होगा आसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >