Bihar Train News: बिहार से चलने वाली इन ट्रेनों में कैश के लिये भटकने की झंझट होगी खत्म, मिलेगी ये बड़ी सुविधा

Bihar Train News: रेलवे की तरफ से पैसेंजर्स को खास सुविधा मिलने वाली है. दरअसल, अगर ट्रेन में सफर के दौरान आप कैश ले जाना भूल गये हैं तो कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. दरअसल, लंबी दूरी वाले ट्रेनों में एटीएम की सुविधा मिलने वाली है.

Bihar Train News: ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिये रेलवे की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं. ऐसे में एक और खास सुविधा यात्रियों को मिलने वाली है. दरअसल, लंबी दूरी वाली कुछ ट्रेनों में ट्रायल के तौर पर एटीएम मशीनें लगाई जायेंगी. यानी कि अगर उन ट्रेनों में सफर के वक्त आप कैश लेकर जाना भूल गये, तो भी किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. लेकिन, फिलहाल यह सुविधा सिर्फ कुछ ट्रेनों में ही मिलेगी.

इन ट्रेनों में मिल सकेगी एटीएम की सुविधा

ट्रेनों में एटीएम की सुविधा होने से किसी भी वक्त जरूरत के मुताबिक लोग पैसे निकाल सकेंगे. जानकारी के मुताबिक, एटीएम आन व्हील्स की सुविधा मनमाड-सीएसेएमटी पंचवटी एक्सप्रेस में शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही अमरनाथ एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, एलटीटी एक्सप्रेस के अलावा कुछ ट्रेनों में ये सुविधा मिलने वाली है.

ट्रेन में एटीएम को यहां लगाया जायेगा

मालदा के पीआरओ की माने तो, मनमाड-सीएसेएमटी पंचवटी एक्सप्रेस में यह सुविधा शुरू की गई है और अगर यह सफल रहा तो अन्य ट्रेनों में भी यही सुविधा दी जायेगी. जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की मिनी पेंट्री को बदलकर एटीएम लगाया जायेगा. साथ ही रबर पैड और बोल्ट की मदद से कंपन से बचाया जायेगा. ट्रेनों में एटीएम को कोच के आखिरी कक्ष में लगाया जायेगा.

ट्रेन में एटीएम लगाने का क्या है उद्देश्य?

इस तरह से रेलवे की तरफ से यह खास सुविधा जल्द ही मिल सकेगी. ट्रेनों में एटीम लगाने का उद्देश्य पैसेंजर्स को सुविधा मिलने के साथ-साथ रेलवे के गैर किराया रिवेन्यू को बढ़ाना भी बताया जा रहा है. मालूम हो, रेलवे की तरफ से यात्रियों को सफर में किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिये कई पहल किये जाते हैं. ऐसे में अगर मनमाड-सीएसेएमटी पंचवटी एक्सप्रेस में ट्रायल सफल होता है तो अन्य लंबी दूरी वाली ट्रेनों में भी यह सुविधा मिल सकेगी.

Also Read: Bihar News: कहीं झोपड़ियों को उखाड़ा तो कहीं ठेला जब्त कर वसूला जुर्माना, पटना में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >