Bihar Train News: समस्तीपुर से तिरुपति और राजगीर से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत, जानिए स्टॉपेज और टाइमिंग

Bihar Train News: बिहार से तिरुपति और मुंबई के बीच सफर आसान होने वाला है. दरअसल, समस्तीपुर से तिरुपति और राजगीर से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है. रेलवे के इस फैसले से बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने वाली है.

Bihar Train News: बिहार के समस्तीपुर से तिरुपति और राजगीर से मुंबई के बीच सफर बेहद आसान होने वाला है. दरअसल, सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत होने वाली है. काफी बड़ी संख्या में हर साल बिहार से लोग मुंबई या फिर तिरुपति जाते हैं. ऐसे में उन यात्रियों के लिए रेलवे का यह निर्णय बेहद खास और राहत भरा माना जा रहा है.

हर शनिवार को तिरुपति से खुलेगी ट्रेन

तिरुपति की बात करें तो, बिहार से यहां जाने के लिए यात्रियों को कई बार ट्रेनें बदलनी पड़ती थी. लेकिन, अब रक्सौल और चर्लपल्ली के बीच चलने वाली 07052/07051 विशेष ट्रेन सेवा में बदलाव कर दिया गया है और इसे तिरुपति से शुरू करने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन हर शनिवार को सुबह 8:15 बजे तिरुपति स्टेशन से रवाना होगी और उस दिन ही 9:03 बजे चर्लपल्ली पहुंच जायेगी. चर्लपल्ली में ट्रेन सिर्फ दो मिनट के लिए रुकेगी और इसके बाद अन्य स्टेशनों से होते हुए सोमवार दोपहर 1:30 बजे रक्सौल पहुंच जायेगी.

2 दिसंबर तक जारी रहेगी सेवा

इसके साथ ही रक्सौल से तिरुपति के लिए स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी और तय रूट से होते हुए गुरुवार को सुबह 4:00 बजे चर्लपल्ली पहुंच जायेगी. फिर चर्लपल्ली में दो मिनट के लिए ट्रेन रुकेगी और आगे रवाना हो जायेगी. इसके बाद गुरुवार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर तिरुपति पहुंच जायेगी. जानकारी के मुताबिक, यह सेवा 2 दिसंबर तक जारी रहेगी.

राजगीर से मुंबई इन स्टेशनों से होते हुए गुजरेगी ट्रेन

राजगीर से मुंबई के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई है. यह ट्रेन ट्रेन बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा और बक्सर जैसे स्टेशनों से गुजरेगी और मुंबई पहुंच जायेगी. यह ट्रेन सेवा यात्रियों को हफ्ते के पूरे 7 दिन मिलेगी. यह निर्णय नालंदा जिले के लोगों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से नालंदा में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

Also Read: Aaj Bihar ka Mausam: बिहार में बारिश से राहत या उमस की मार, दुर्गा पूजा पंडालों में कैसा रहेगा माहौल?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >