Bihar Train News: बिहार से चलाई जायेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, छठ के बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु लौटना होगा आसान

Bihar Train News: छठ महापर्व की समाप्ति 28 अक्टूबर को हो जायेगी. जिसके बाद बिहार से लोग वापस दूसरे राज्यों में लौटने की तैयारी में अभी से जुट गये हैं. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. ऐसे में लोगों का दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुजरात जैसे शहरों में लौटना आसान हो सकेगा.

Bihar Train News: छठ महापर्व को लेकर लाखों की संख्या में लोग बिहार अपने घर लौटे. 28 अक्टूबर को छठ महापर्व का चौथा दिन होगा. यानी कि उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ की समाप्ति हो जायेगी. जिसके बाद लोग बिहार से वापस दूसरे राज्यों में लौटने की तैयारी अभी से कर रहे. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे की तरफ से 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी.

कब से चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें?

दरअसल, इन ट्रेनों के चलने से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुजरात जैसे शहरों में लौटना आसान हो सकेगा. जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर से ही अलग-अलग रूटों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इसके साथ ही उन राज्यों के लिये चलने वाली ट्रेनों में जनरल और स्लीपर के साथ-साथ एसी कोच की भी सुविधा पैसेंजर्स को मिल सकेगी. रेलवे के इस फैसले से उत्तर बिहार के लोगों को खासकर फायदा मिल सकेगा.

ये सभी 8 स्पेशल चलाई जायेंगी

जिन ट्रेनों को चलाया जायेगा उनमें-

  • गाड़ी नंबर (04651) जयनगर – अमृतसर स्पेशल
  • गाड़ी नंबर (04097) हसनपुर रोड – नई दिल्ली स्पेशल
  • गाड़ी नंबर (04732) समस्तीपुर – श्रीगंगानगर स्पेशल
  • गाड़ी नंबर (04449) दरभंगा – नई दिल्ली स्पेशल
  • गाड़ी नंबर (07358) रक्सौल – यूबीएल (बेंगलुरू) स्पेशल
  • गाड़ी नंबर (05557) रक्सौल – एलटीटी (मुंबई) स्पेशल
  • गाड़ी नंबर (09068) जयनगर – उधना स्पेशल
  • गाड़ी नंबर (09070) समस्तीपुर – उधना स्पेशल

जरूरत पड़ने पर लगाये जायेंगे एक्स्ट्रा कोच

रेलवे के अधिकारियों की माने तो, इन 8 स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही जिन लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है, उनकी सुविधा के लिये एक्स्ट्रा कोच भी लगाये जा रहे हैं. मालूम हो, हर साल छठ महापर्व के दौरान लाखों की संख्या में लोग दूसरे राज्यों से बिहार आते हैं. कई बार ट्रेनों में उन्हें टिकट नहीं मिल पाता. इसके साथ ही टिकट मिलने पर भी भीड़भाड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल सकेगी.

Also Read: Bihar Election 2025 :’हम बिहार में कभी जंगलराज नहीं आने देंगे’, RJD पर अचानक क्यों भड़के चिराग पासवान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >