Bihar Traffic Rule: गाड़ी चलाते वक्त तीन बार से ज्यादा तोड़ा ये नियम तो लाइसेंस होगा जब्त, जानिये पूरा मामला

Bihar Traffic Rule: बिहार में ट्रैफिक नियमों को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है. ऐसे में अब तीन बार से ज्यादा यातायात नियम को तोड़ा तो वेबसाइट पर नाम जारी किया जायेगा. इसके साथ ही उनका लाइसेंस भी जब्त कर लिया जायेगा.

Bihar Traffic Rule: बिहार में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी दी गई है. अब राज्य में यातायात नियमों को तीन बार से ज्यादा तोड़ने वाले चालकों के नाम को वेबसाइट पर जारी किया जायेगा. साथ ही साथ ड्राइविंग लाइसेंस को भी जब्त किया जायेगा. उन सभी चालकों को लगभग एक महीने के लिए यातायात नियमों की ट्रेनिंग लेने के लिए संबंधित जिलों के डीटीओ ऑफिस में जाना होगा.

डीटीओ ऑफिस से ट्रेनिंग लेने के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट

जानकारी के मुताबिक, डीटीओ ऑफिस से ट्रेनिंग लेने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट मिलेगा. इसके बाद ही दोबारा से उनका लाइसेंस इश्यू करने की अनुशंसा डीटीओ ऑफिस को की जायेगी. दरअसल, विभाग ने सभी जिलों के डीटीओ ऑफिस में ऐसे चालकों को ट्रेनिंग देने के लिए सेंटर स्थापित करने का निर्णय है. इस तरह से बिहार में हो रहे रोड एक्सीडेंट्स को देखते हुए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

इन यातायात नियमों का किया जा रहा है उल्लंघन

  • ओवरस्पीडिंग यानी तेज गति से गाड़ी चलाना.
  • सिग्नल यानी रेड लाइट को पार कर जाना.
  • रैश ड्राइविंग यानी गलत तरीके से गाड़ी चलाना.
  • ओवरलोडिंग यानी क्षमता से अधिक सवार सामान.
  • बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना.
  • गलत दिशा में यानी विपरीत दिशा में गाड़ी चलाना.

यातायात नियमों के उल्लंघन में बिहार देश में 10वें पायदान पर

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यातायात नियमों के उल्लंघन में बिहार देश में 10वें पायदान पर है. इस साल एक जनवरी से 13 दिसंबर तक 30 लाख से अधिक लोगों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में चालान काटा गया है. इसमें परिवहन विभाग ने पांच लाख 86 हजार 91 जबकि ट्रैफिक पुलिस की ओर से 24 लाख 22 हजार 492 लोगों पर चालान काटा गया.

Also Read: Patna News: गैर-आवासीय संपत्तियों पर बढ़ा Property Tax, होटल-निजी अस्पताल पर लगेगा दोगुना कर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >